फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In Kaliyuga, the name of Ram is the only basis for a happy life: Bhushan

कलियुग में राम नाम ही सुखमय जीवन का एकमात्र आधार : भूषण

Mon, 10 Nov 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 10 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
In Kaliyuga, the name of Ram is the only basis for a happy life: Bhushan
फोटो 17- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित श्री नवदु्र्गा शक्ति सिद्धपीठ मंदिर में महायज्ञ के पश्चात पू
सोनीपत। यज्ञ सेवा संघ की ओर से मॉडल टाउन स्थित श्री नवदुर्गा शक्ति सिद्धपीठ मंदिर में चल रहे 11 दिवसीय 52वें श्री रुद्र चंडी महायज्ञ का रविवार को पांचवां दिन रहा। वेद पाठियों ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ करवाया। श्रद्धालुओं ने सुबह मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुति डाली। यजमान के रूप में सुनील ढींगड़ा व आरती ढींगड़ा ने कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में दोपहर को सुंदरकांड पाठ, देवी भागवत कथा का मूल पाठ किया गया। मंदिर समिति के सदस्य भूषण कुमार ने बताया कि सुंदरकांड पाठ पुण्य प्रदायक है, हर प्रकार के संकटों को हरने वाला है। सुंदरकांड पाठ करने से मनुष्य पर हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन

कलियुग में कर्म, भक्ति, ज्ञान नहीं, केवल राम नाम ही सुखमय जीवन का एकमात्र आधार है। जिस प्रकार कपटी कालनेमि को मारने में श्री हनुमान जी महाराज समर्थ थे, उसी प्रकार कपट को राम नाम से मारकर भवसागर पार किया जा सकता है। मनुष्य चाहे अनुकूल हो या प्रतिकूल, उसे अपने साथ बंधे हुए कर्मों को स्वयं ही भोगना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि वह सुंदरकांड पाठ में शामिल होकर धर्म लाभ कमाएं। सुंदरकांड पाठ व संकीर्तन के पश्चात संध्या आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में रमेश मुखी, राजकुमार, रमेश सोढ़ी, यशपाल, संजय धवन सहित काफी श्रद्धालु मौजूद रहे।

फोटो 17- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित श्री नवदु्र्गा शक्ति सिद्धपीठ मंदिर में महायज्ञ के पश्चात पू

फोटो 17- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित श्री नवदु्र्गा शक्ति सिद्धपीठ मंदिर में महायज्ञ के पश्चात पू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed