फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In farmana Post Office vice post mastmaster of 2.56 lacs froud.

फरमाणा डाकखाना के उप डाकपाल ने कर दिया 2.56 लाख रुपये का गबन, मुकदमा दर्ज

Sat, 25 Jul 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
In farmana Post Office vice post mastmaster of  2.56  lacs froud.
गांव फरमाणा का डाकखाना। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। गांव फरमाणा डाकखाना के तत्कालीन उप डाकपाल पर फर्जी हस्ताक्षर कर बचत खाता से 2.56 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसने लंबे समय से बंद पड़े एक खाते से नकदी निकाल ली थी। मामले का पता लगने पर डाकघर अधीक्षक सोनीपत ने एसपी को शिकायत दी। जिस पर अब पुलिस ने तत्कालीन उप डाकपाल के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कर लिया है। खाताधारक के खाते से 13 बार में अलग-अलग समय राशि निकाली गई।
विज्ञापन

डाकघर अधीक्षक सोनीपत मंडल कृष्ण मान ने एसपी को लिखे पत्र में बताया कि फरमाणा डाकखाना के उप डाकपाल ने बचत खाता से नकदी निकालकर गबन किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि फरमाणा डाकखाने में 28 अगस्त, 2016 से 25 मार्च, 2017 तक न्यू जीवन नगर सोनीपत निवासी देविंद्र कुमार उप डाकपाल के पद पर नियुक्त रहे। देविंद्र कुमार ने जसराणा निवासी जयबीर और उसके भाई जगबीर के संयुक्त खाते से 2.56 लाख रुपये गबन कर निकाल लिए। राशि अलग-अलग तारीख में फर्जी हस्ताक्षर कर निकाली गई है। खाताधारक जगबीर ने बताया कि उन्होंने 19 अगस्त, 2016 के बाद अपने खाते से कोई लेनदेन नहीं किया था। जब वह अपने खाते के बारे में जानकारी लेने आए तो मामले का पता लग सका। जिस पर डाकघर अधीक्षक ने 18 मई 2020 को मामले को लेकर एसपी कार्यालय में शिकायत दी थी। जिसकी जांच के बाद अब पुलिस ने तत्कालीन उप डाकपाल देविंद्र कुमार के खिलाफ भादसं की धारा 409 के तहत गबन का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कब-कब निकाली गई खाते से राशि
आरोप है कि देविंद्र कुमार ने अलग-अलग समय में 13 बार जसराणा निवासी जयबीर और उसके भाई जगबीर के संयुक्त खाते से 2.56 लाख रुपये निकाले हैं।
-23 दिसंबर, 2016 20000 रुपये
-9 जनवरी, 2017 5000 रुपये
-10 जनवरी, 2017 19000 रुपये
-17 जनवरी, 2017 10000 रुपये
-21 जनवरी, 2017 24000 रुपये
-30 जनवरी, 2017 20000 रुपये
-10 फरवरी, 2017 24000 रुपये
-18 फरवरी, 2017 24000 रुपये
-4 मार्च, 2017 40000 रुपये
-10 मार्च, 2017 10000 रुपये
-15 मार्च, 2017 10000 रुपये
-18 मार्च, 2017 40000 रुपये
-25 मार्च, 2017 10000 रुपये
उप डाकपाल के खिलाफ बचत खाते से नकदी निकालकर गबन करने की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
-बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed