{"_id":"666dd194277fd6c6190d5baa","slug":"in-a-land-dispute-a-young-man-crushed-tai-to-death-with-a-tractor-sonipat-news-c-197-1-snp1002-119702-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जमीन के विवाद में युवक ने ताई को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जमीन के विवाद में युवक ने ताई को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला
Sat, 15 Jun 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
फोटो 01 : कमला का फाइल फोटो। संवाद
खरखौदा(सोनीपत)। गांव बिधलान में जमीन के विवाद में एक युवक ने ट्रैक्टर से कुचलकर ताई की हत्या कर दी। इतना ही नहीं इससे पहले खेत में ताऊ के बेटे पर भी हमला कर दिया। बुजुर्ग महिला को परिजन गंभीर हालत में पीजीआई, रोहतक लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्य रात को खेत से बेटे के नहीं लौटने पर अनहोनी की आशंका के चलते उसके पास जा रहे थे। इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया।
गांव बिधलान निवासी सुनील ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि उनका चाचा के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को बड़ा भाई रवि खेत में सिंचाई करने गया था। वह जब रात तक नहीं लौटे तो उन्हें किसी अनहोनी की आशंका होने लगी। ऐसे में वह अपनी मां कमला, पत्नी रेखा और भाभी इंदु को साथ लेकर खेत में जा रहे थे।
बताया कि इसी दौरान उन्हें रास्ते में चचेरा भाई मोहित ट्रैक्टर लेकर आता दिखाई दिया। इसके पीछे चाचा सुशील व चाची चले आ रहे थे। इसी दौरान चाचा ने आवाज देकर मोहित को कहा कि इन्होंने हमारा भट्ठा बेच दिया था, इन्हें आज जिंदा मत छोड़ना। इस पर मोहित ट्रैक्टर से उन्हें कुचलने की कोशिश करने लगा। वह, उसकी पत्नी व भाभी तो दूसरी तरफ कूद गए, लेकिन मां कमला ट्रैक्टर की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
सुनील का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने मां को ट्रैक्टर से कुचल दिया। इसके बाद तीनों उन्हें जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए। वह मां को लेकर पीजीआई, रोहतक पहुंचे। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने हत्या, षड्यंत्र व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुनील का आरोप है कि मां की हत्या करने से पहले हमलावरों ने खेत में भाई रवि पर भी हमला किया है। रवि को घायल किया गया है।
इंसेट
झगड़े में मां का सिर फोड़ चुका आरोपी परिवार
सुनील का आरोप है कि जमीन को लेकर चाचा के साथ विवाद चला आ रहा है। जिसे लेकर कुछ दिन पहले चाचा के परिवार ने उन पर हमला भी किया था। उन्होंने उनकी मां कमला का सिर फोड़ दिया था।
इंसेट
साढ़े आठ एकड़ जमीन को लेकर है विवाद
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों परिवारों में करीब साढ़े आठ एकड़ जमीन को लेकर विवाद है। इसी को लेकर दोनों परिवार रंजिश पाले हुए हैं। उनका जमीन को लेकर मामला न्यायालय तक गया हैं। हालांकि ग्रामीणों ने किसी भट्ठे को लेकर विवाद की जानकारी से मना किया है।
वर्जन
गांव बिधलान में बुजुर्ग महिला को ट्रैक्टर से कुचलकर मारने की शिकायत मिली थी। बेटे के बयान पर उसके चचेरे भाई समेत तीन के खिलाफ हत्या और षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।-इंस्पेक्टर अंकित कुमार, थाना प्रभारी, खरखौदा