Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   IMT will give a new identity to the Rai industrial area.

Sonipat News: आईएमटी से मिलेगी राई औद्योगिक क्षेत्र को नई पहचान

Tue, 03 Mar 2026 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
IMT will give a new identity to the Rai industrial area.
भूपेंद्र सिंह
सोनीपत। मुख्यमंत्री ने बजट में सोनीपत जिले के औद्योगिक क्षेत्र को अच्छी सौगात दी है। उन्होंने राई में आईएमटी विकसित करने की घोषणा बजट में की है। इस घोषणा से क्षेत्र के उद्योगपतियों में खुशी है। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र के उद्योग धंधों को पंख लगेंगे। रोजगार का तो सृजन होगा ही निवेशक बढ़ने से क्षेत्र में जो पहले से उद्योग धंधे चल रहे हैं उन्हें भी विस्तार मिलेगा।
विज्ञापन

आईएमटी विकसित करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। अभी इसकी रूपरेखा कैसी होगी यह देखना होगा लेकिन यदि इस आईएमटी को मल्टी स्टोरी इंडस्ट्रियल बिल्डिंग निर्माण होता है तो यह एमएसएमई के लिए बहुत ही फायदेमंद होगा। -भूपेंद्र सिंह, उद्योगपति सह अध्यक्ष समाधान एसोसिएशन, राई।
विज्ञापन

आईएमटी की घोषणा स्वागत योग्य है। सरकार प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने और निवेश का सोच रही है। आईएमटी के विकसित होने से क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं बढ़ेंगी। कुंडली से लेकर मुरथल और गन्नौर औद्योगिक हब के रूप में विकसित हो रहा है। आईएमटी इसमें और गति देगा। -भारत भूषण वासुदेव, वी बेल्ट निर्माता, राई
विज्ञापन
विज्ञापन

राई में उद्योगों की अच्छी संभावना बहुत है। आईएमटी बनने से यहां पर बाहर से भी लोग आकर उद्योग लगा सकेंगे और पूरे क्षेत्र का विकास होगा। आईएमटी बनने से सुविधाएं बढ़ेंगी तो उद्योगपति यहां के लिए आकर्षित होंगे। सरकार की यह पहल बेहतर है। -ताराचंद गांधी, जिम एक्यूपमेंट निर्माता, राई

एक आईएमटी ने मानेसर की पूरी सूरत बदल दी। यदि राई में आईएमटी विकसित होता है, पूरा सोनीपत जिले का ही नक्शा बदल जाएगा। आईएमटी के बाद यहां बड़े-बड़े उद्योगों के आने का भी रास्ता साफ हो सकता है। सरकार ने बजट में इसका प्रस्ताव रखकर उद्योग को बढ़ावा देने का काम किया है। - श्याम बत्रा, उद्योगपति, राई

भूपेंद्र सिंह

भूपेंद्र सिंह

भूपेंद्र सिंह

भूपेंद्र सिंह

भूपेंद्र सिंह

भूपेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed