{"_id":"69b85fe7fd13d259740fe571","slug":"illegal-pistol-cartridges-and-four-number-plates-recovered-from-car-sonipat-news-c-197-1-snp1015-151006-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कार से अवैध पिस्तौल, कारतूस के साथ चार नंबर प्लेट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कार से अवैध पिस्तौल, कारतूस के साथ चार नंबर प्लेट बरामद
Tue, 17 Mar 2026 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव गढ़ शहजानपुर में संदिग्ध हालत में लावारिस खड़ी मिली कार से अवैध पिस्तौल, कारतूस, अलग-अलग राज्यों की नंबर प्लेट और औजार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव गढ़ शहजानपुर के ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि गांव में एक संदिग्ध कार लावारिस हालत में खड़ी है। सूचना मिलने पर सहायक उप निरीक्षक प्रदीप अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार की जांच की।
जांच के दौरान पुलिस को कार पर गुरुग्राम नंबर की कार मिली। कार का सहचालक की तरफ का पिछला टायर फटा हुआ मिला। सामने का शीशा भी टूटा था।
पुलिस ने कार के अंदर तलाशी ली तो नीले रंग के कपड़े, एक काला बैग और चार हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बरामद हुईं। इनमें दो प्लेट उत्तराखंड व दो प्लेट दिल्ली नंबर की थी। पुलिस ने जब बैग की जांच की तो उसमें कुछ औजारों के साथ एक देसी पिस्तौल और तीन कारतूस मिले।
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद पिस्तौल, कारतूस, नंबर प्लेट, बैग, कपड़े और औजारों को कब्जे में लेकर सील कर लिया है। वाहन को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।