फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Illegal cuts and blind turns in fog can become fatal

Sonipat News: कोहरे में अवैध कट व अंधे मोड़ बन सकते हैं जानलेवा

Fri, 22 Nov 2024 04:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 22 Nov 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Illegal cuts and blind turns in fog can become fatal
सोनीपत। कोहरे में मुख्य मार्गों पर बने अवैध कट व अंधे मोड़ (खतरनाक रास्ते) वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। हादसे रोकने के लिए ज्यादातर संपर्क मार्गों पर बने डिवाइडरों पर ग्रिल भी नहीं लगाई गई है। ऐसे में वाहन चालकों की परेशानी बढ़ सकती है। वहीं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार अधिकारियों को सड़कों पर बने अवैध कट बंद करवाने के निर्देश दे चुके हैं, ताकि अनहोनी घटनाओं को रोका जा सके। अवैध कट व अंधे मोड़ वाहनों के आवागमन में खतरा बन रहे हैं।
विज्ञापन

सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में कोहरे में वाहन चालकों के लिए सड़काें पर बने अंधे मोड़ व यातायात नियंत्रित करने के लिए लगाए गए संकेतक के धूमिल होने से हादसों में इजाफा होने का भय बन सकता है। सर्दी में कोहरा छाने के बाद दृश्यता काफी सिमट जाती है। यहां तक की दिन में यह 20 से 50 मीटर तक रहती है तो रात को 20 मीटर से भी कम हो जाती है। ऐसे में शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर बने अंधे मोड़ वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन सकते हैं। इतना ही नहीं, अकसर रात के समय मुरथल रोड व बहालगढ़ के पास हाईवे सहित शहर की कई सड़कों पर बेसहारा पशु भी बीच मार्ग में बैठे रहते हैं। इससे भी हादसों की आशंका बढ़ सकती है।
विज्ञापन

किन-किन जगह हैं अंधे मोड़
शहर में रोहतक रोड पर एटलस फैक्टरी के पास, बस अड्डा से सेक्टर-14 की ओर जाने पर गांधी चौक के पास, लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के पास, कालूपुर चुंगी के पास व मुरथल चौक के पास खतरनाक मोड़ हैं। गोहाना-सोनीपत मार्ग पर बड़वासनी के पास, रोहट के पास, हुल्लाहेड़ी, पिनाना, मोहाना सरकारी स्कूल, मोहाना थाना के पास, सोनीपत-फरमाणा मार्ग पर हलाना से पहले, तिहाड़ मोड़, बाघडू, भठगांव प्याऊ, गांव भठगांव, सलीमसर माजरा, सोनीपत-खरखौदा, पैरलल नहरों के बीच बने मार्ग आदि कई स्थानों पर अंधे मोड़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने अवैध कट पर दिए थे कार्यवाही के निर्देश
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने 8 नवंबर को जिला सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को सड़कों पर अवैध कट बंद करवाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रीय राजमार्ग व केएमपी-केजीपी सहित कई जगह अवैध कट बने हुए हैं। यह अकसर सड़क दुर्घटना का कारण बनते हैं, इसलिए सभी संबंधित विभाग इन अवैध कटों को तुरंत बंद करवाएं। पुलिस विभाग को अवैध कट बनाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही सड़कों से कीकर व झाड़ियां हटाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed