फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Illegal colonies near Joshi Chauhan and Devdu demolished

Sonipat News: जोशी चौहान और देवडू के पास अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया

Thu, 17 Jul 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 17 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Illegal colonies near Joshi Chauhan and Devdu demolished
फोटाे 14: सोनीपत के गांव जौशी चौहान के पास किए गए अवैध निर्माण को गिराता बुलडोजर। स्रोत: डीटीपी - फोटो : mathura
सोनीपत। नगर योजनाकार विभाग की ओर से मंगलवार को गांव जोशी चौहान और देवडू के पास दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया।
विज्ञापन

कॉलोनाइजरों की ओर से जोशी चौहान के पास दो एकड़ में कॉलोनी काटी गई थी। टीम ने दो डीपीसी व सड़काें को उखाड़ दिया। गांव देवडू के पास 2.75 एकड़ में बसाई जा रही कॉलोनी में 17 डीपीसी, चहारदीवारी और कच्चे रास्ते तोड़ दिये गए। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रघुबीर की देखरेख में हुई।

जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) अजमेर सिंह ने कहा कि जिले में पनप रही अवैध काॅलोनियों और निर्माणों को प्रारंभिक चरण में ही ध्वस्त किया जा रहा है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि अवैध कॉलोनी में निर्माण करके अपनी मेहनत की कमाई को बर्बाद न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed