फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   If you want to take petrol and diesel, now you have to show PUC

अब पेट्रोल-डीजल लेना है तो दिखाना होगा पीयूसी

Sat, 08 Oct 2022 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
If you want to take petrol and diesel, now you have to show PUC
सोनीपत। अगर आपको पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल लेना है तो इसके लिए आपको प्रदूषण नियंत्रण जांच प्रमाणपत्र (पीयूसी) दिखाना होगा। अब बिना पीयूसी के पेट्रोल पंप पर आपके वाहनों में पेट्रोल या डीजल नहीं डाला जाएगा। पंप पर प्रदूषण नियंत्रण जांच प्रमाणपत्र दिखाने के बाद ही ईंधन मिलेगा। जिसके लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से नियम जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला पेट्रोलियम एसोसिएशन का कहना है कि पेट्रोल पंपों पर नियमों को जल्द लागू कराया जाएगा। वहीं पेट्रोल पंप संचालकों ने नियमों को लागू करवाने के लिए ग्राहकों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के चलते प्रदूषण को कम करने के लिए इन नियमों को लागू किया गया है। दरअसल, अक्तूबर व नंबर माह के दौरान प्रदूषण स्तर बढ़ जाता है। वाहनों से निकलने वाला धुआं भी वायु प्रदूषण का मुख्य कारण होता है। अगर वाहन पुराने हो तो वायु प्रदूषण अधिक फैलता है। जिसको लेकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से नियम लागू किए गए हैं। जिनके तहत वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कदम उठा जा रहे हैं, ताकि वायु प्रदूषण को बढ़ने से रोका जा सके। इसी के तहत सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह बिना प्रदूषण नियंत्रण जांच प्रमाणपत्र दिखाए लोगों को पेट्रोल व डीजल उपलब्ध न कराएं। जिससे सड़कों पर अंधाधुंध चलने वाले वाहनों की संख्या में कमी लाई जा सके। वहीं प्रदूषण नियंत्रण जांच प्रमाणपत्र अब ऑनलाइन बनाए जाते हैं। प्रमाणपत्र बनवाने के लिए शुक्रवार को वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही प्रदूषण नियंत्रण जांच प्रमाण पत्र बनाने वाली साइट का सर्वर डाउन रहा। साइट धीमी चलने के कारण दिनभर नाममात्र ही प्रमाण पत्र बन पाए। वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। अगर प्रमाण पत्र किसी कारण गुम हो जाता है तो वाहन चालक साइट से दोबारा प्रमाण पत्र निकलवा सकता है। पुलिस जांच के दौरान भी ऑनलाइन तरीके से ही वाहन के प्रमाणपत्र होने या नहीं होने का पता चलता है।
विज्ञापन

आज अधिकतर वाहन चालकों के पास वाहन का प्रदूषण नियंत्रण जांच प्रमाण पत्र मिलेगा। जिससे उन्हें पेट्रोल पंप पर पेट्रोल व डीजल खरीदते वक्ता परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी, लेकिन अक्सर पेट्रोल पंपों पर इस सुविधा को लेकर अभाव है। कई पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण नियंत्रण जांच प्रमाणपत्र बनाने वाले बूथ की व्यवस्था सही नहीं होती है। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।-धर्मबीर
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को पहले पेट्रोल पंपों पर बूथ की सुविधा बढ़ानी चाहिए। जिससे सभी वाहन चालक अपने वाहनों का प्रदूषण नियंत्रण जांच प्रमाणपत्र बनवा सकें। सरकार नियम लागू तो कर रही है, लेकिन कई पेट्रोल पंपों पर प्रमाणपत्र बनाने वाले बूथ की व्यवस्था उचित नहीं है। अब नियम के लागू होने से हर वाहन चालक के पास प्रदूषण नियंत्रण जांच प्रमाण पत्र मिलेगा।- अमित

सरकार की तरफ से नई गाइडलाइन मिली है। इसके आधार पर पेट्रोल पंप पर बिना प्रदूषण नियंत्रण जांच प्रमाणपत्र के वाहन चालकों को पेट्रोल व डीजल नहीं दिया जाएगा। पेट्रोल पंप संचालकों को पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं। पंपों पर नियमों को लागू कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।- अशोक रावत, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed