फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   If you want to stay healthy, take care of your teeth and mouth: Dr. Promila Dagar

स्वस्थ रहना है तो दांतों व मुंह का रखें ख्याल : डॉ. प्रोमिला डागर

Thu, 21 Mar 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 21 Mar 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
If you want to stay healthy, take care of your teeth and mouth: Dr. Promila Dagar
खरखौदा मेकं विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एसएमओ डाॅ. आशा सहरावत की अगुवाई
खरखौदा। उपमंडल स्तरीय सामान्य अस्पताल में बुधवार को विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। दंत चिकित्सक डॉ. प्रोमिला डागर ने मरीजों को दांतों व मुंह की देखभाल करने के लिए जागरूक किया। एसएमओ डाॅ. आशा सहरावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दंत चिकित्सक ने कहा कि हमारे स्वास्थ्य का दांतों से सीधा संबंध है। इसलिए हमें अपने मुंह व दांतों का भी पूरा ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन

डाॅ. प्रमिला डागर ने कहा कि दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए। रात को ब्रश नहीं करेंगे तो पूरी रात खाने के कण मुंह में रहेंगे और कीड़े एसिड में बदलकर दांतों में सड़न पैदा करेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरी है कि छह माह में एक बार दंत चिकित्सक से जांच कराई जाए। उन्होंने दांतों का स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए टाॅफी, चाॅकलेट, चिपचिपे खाद्य पदार्थ सहित जंक फूड से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी। बच्चों ने पेंटिंग व क्ले माडलिंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जिन्हें एसएमओ डाॅ. आशा सहरावत ने पुरस्कृत किया। इस दौरान डेंटल हाइजिनिस्ट ऋतु, लैब प्रभारी प्रताप, सुनील खोखर सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed