फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   If you throw garbage in the drain, you will have to pay fine, plan being prepared

Sonipat News: ड्रेन में कूड़ा डाला तो भुगतना होगा जुर्माना, तैयार की जा रही योजना

Tue, 15 Oct 2024 04:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 15 Oct 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
If you throw garbage in the drain, you will have to pay fine, plan being prepared
फोटो 18- सोनीपत के गोहाना में ड्रेन नंबर आठ में डाली गई गंदगी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। शहर के बीच से गुजरने वाली ड्रेन नंबर आठ में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर नगर परिषद कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने पर विचार कर रहा है। यह कर्मचारी ड्रेन में कूड़ा डालने वालों पर नजर रखेंगे और अधिकारियों को सूचित करेंगे, जिसके बाद ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन पर जुर्माना किया जाएगा।
ड्रेन नंबर-आठ पर आस-पास की कॉलोनियों के लोग व पुरानी सब्जी मंडी के मासाखोर कूड़ा कचरा डालते हैं, जिससे ड्रेन में कचरे का ढेर लगा हुआ है। कूड़े के ढेर के कारण पानी निकासी भी अवरुद्ध हो रही है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। नगर परिषद के पास लगातार ड्रेन में कूड़ा डालने की शिकायतें पहुंच रही हैं। इसके लिए नगर परिषद ने व्यापक व्यवस्था बनाने के लिए योजना तैयार की है। इसके तहत नगर परिषद की तरफ से ड्रेन में कचरा फैलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए जुर्माना लगाया जाएगा। नगर परिषद की तरफ से ड्रेन की पटरी पर कांटेदार तार लगाए गए थे, लेकिन मौजूदा समय में वह तार टूटे हुए हैं। ऐसे में लोग पटरी के किनारे से ही कूड़ा ड्रेन में फेंक देते हैं।
विज्ञापन

ड्रेन नंबर आठ में कचरा डालने वालों की पहचान के लिए कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी, जल्दी ही उनकी पहचान कर जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं आसपास के लोगों को ड्रेन में गंदगी न डालने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed