फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   If you get a SIM then you can use a tablet, but studies are still in the box.

Sonipat News: सिम मिले तो टैबलेट चले अभी तो बाॅक्स में बंद पढ़ाई

Mon, 20 May 2024 03:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 May 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
If you get a SIM then you can use a tablet, but studies are still in the box.
फोटो 02- नीति, नोडल अधिकारी एवं जिला गणित विशेषज्ञ, सोनीपत।
सोनीपत। ई-अधिगम योजना के तहत बोर्ड कक्षाओं के अधिकतर विद्यार्थियों को भले ही टैब वितरित कर दिए हों, लेकिन करीब 30 फीसदी विद्यार्थी अभी भी सिम से वंचित है। जिस कारण दिए गए टैब भी बॉक्स में बंद रखे हुए हैं। शिक्षा अधिकारियों का दावा है कि ग्रीष्मावकाश शुरू होने से पहले सभी विद्यार्थियों को सिम भी वितरित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने दसवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को गुणवत्ता व रोजगारपरक शिक्षा प्रदान के लिए बच्चों को मुफ्त टैबलेट वितरित करने की योजना तैयार की थी। जिसके तहत नए शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद जिले में 10वीं व 12वीं कक्षाओं के करीब 15 हजार विद्यार्थियों में से अधिकतर को टैब वितरित कर दिए थे। हालांकि अभी भी करीब 30 फीसदी विद्यार्थियों को सिम नहीं दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सिम अपडेशन का कार्य पूरा नहीं हुआ है। जिसे जल्द पूरा करवाते हुए विद्यार्थियों को वितरित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इंसेट
1 जून से ग्रीष्मावकाश शुरू

प्रदेश में पहली जून से ग्रीष्मावकाश शुरू हो रहे हैं। शिक्षा अधिकारियों का प्रयास है कि ग्रीष्म अवकाश शुरू होने से पहले ही सभी विद्यार्थियों को टैबलेट व सिम वितरित का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। ग्रीष्म अवकाश शुरू होने में अभी 10 दिन का समय शेष है। यदि इस समयावधि में टैबलेट व सिम वितरण का कार्य पूरा नहीं किया गया तो काफी विद्यार्थी ग्रीष्मावकाश के दौरान टैबलेट से शिक्षा हासिल करने से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
बोर्ड कक्षाओं में करीब 15 हजार विद्यार्थी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंद्ध जिले के राजकीय स्कूलों की बोर्ड कक्षाओं में करीब 15 हजार विद्यार्थी हैं। इनमें 10वीं कक्षा में 8583 और 12वीं कक्षा में 6447 विद्यार्थी शामिल हैं। हालांकि 11वीं कक्षा में दाखिला प्रक्रिया अभी चल रही है। ऐसे में बोर्ड कक्षाओं के अधिकतर विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित कर दिए हैं, वहीं आधे से अधिक विद्यार्थियों को सिम भी वितरित कर दिए हैं, शेष विद्यार्थियों को अभी सिम मिलने का इंतजार है।


वर्जन

जिले में 10वीं व 12वीं कक्षा के अधिकतर विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित कर दिए हैं। हालांकि कुछ विद्यार्थियों को अभी सिम वितरित नहीं किए गए हैं। सिम अपडेट का कार्य करवाया जा रहा है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। जिन विद्यार्थियों को टैब या सिम नहीं मिले हैं, उन्हें ग्रीष्म अवकाश से पहले वितरित कर दिए जाएंगे।-नीति, नोडल अधिकारी एवं जिला गणित विशेषज्ञ, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed