फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   If there is standing water on roads during rains, action will be taken against the agency

Sonipat News: बारिश में सड़कों पर पानी खड़ा हुआ तो एजेंसी के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई

Wed, 26 Jun 2024 09:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 26 Jun 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
If there is standing water on roads during rains, action will be taken against the agency
सोनीपत। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने सड़क निर्माण करने वाली सभी एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुख्ता इंतजाम करवाना सुनिश्चित करें। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग, केएमपी-केजीपी व अन्य सड़कों पर जहां भी दुर्घटना होती है तो उस स्थान को चिह्नित कर दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगा दूर करने का प्रयास करें। बारिश में सड़कों पर पानी खड़ा नहीं रहना चाहिए, अगर कहीं मिलता है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने लघु सचिवालय में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा कमेटी की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए सड़क निर्माण करने वाली एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग व केएमपी-केजीपी पर अगर कहीं अवैध कट हैं तो उन्हें बंद करवाएं। जिले में जिस भी सड़क की मरम्मत या निर्माण का कार्य किया जा रहा है, उसे बारिश से पहले पूरा करवाना सुनिश्चित करें। सभी एजेंसियां जिले में पांच-पांच किलोमीटर का मॉडल रोड भी बनवाएं। हिट-एंड-रन में व्यक्ति की मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को योजना के तहत दो लाख रुपये का मुआवजा दिलवाना सुनिश्चित करें। इसके लिए जिस व्यक्ति की मृत्यु हुई है, उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट परिजनों को संबंधित एसडीएम कार्यालय में जमा करवानी होगी। पुलिस विभाग के अधिकारी भी यातायात नियमों का पालन सख्ती से करवाएं। अवहेलना करने वालों के चालान काटें। सभी एसडीएम जिला में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी में निर्धारित मापदंडों की पालना करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने आरटीए को निर्देश दिए कि एक सप्ताह में जींद-सोनीपत हाईवे पर बनने वाले ट्रैफिक पार्क की पैमाइश करवाना सुनिश्चित करें। इसके निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। शहर में मुरथल व बहालगढ़ चौक की पैमाइश के लिए डीआरओ को निर्देश दिए। खरखौदा एसडीएम को निर्देश दिए कि खरखौदा में जल भराव को लेकर आ रही समस्या को दूर करने के लिए पुख्ता इंतजाम करें। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त विश्राम मीणा, अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, एसडीएम गोहाना विवेक आर्य, एसडीएम गन्नौर निर्मल नागर, एसडीएम खरखौदा श्वेता सुहाग, डीआरओ हरिओम अत्री, डीडीपीओ जितेंद्र सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed