फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   If the Vice Chancellor is not appointed in August, all three main administrative posts will become vacant

Sonipat News: अगस्त में कुलपति की नियुक्ति न होने पर तीनों मुख्य प्रशासनिक पद हो जाएंगे रिक्त

Mon, 04 Aug 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 04 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
If the Vice Chancellor is not appointed in August, all three main administrative posts will become vacant
रोहतक। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया थम सी गई है। जांच कमेटी गठित होने के बाद से नियुक्ति को लेकर कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। अब तक न तो साक्षात्कार हुए हैं और न ही इस संबंध में कोई पत्र जारी हुआ है। ऐसे में कुलपति का इंतजार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

कुलपति की नियुक्ति की यही रफ्तार रही तो अगले माह विवि के सभी प्रशासनिक पद रिक्त हो जाएंगे। इसमें कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक के पद मुख्य हैं। फिलहाल परीक्षा नियंत्रक पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी डॉ. सुखबीर चांदला को दी गई है। इन्होंने एमबीबीएस में नकल के खेल मामले की जांच कमेटी सदस्य के रूप में अहम जिम्मेदारी का निर्वहन किया था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में कुलपति की जिम्मेदारी कुलसचिव डॉ. एचके अग्रवाल को दी गई है। यह 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे पहले कुलपति पद के लिए साक्षात्कार होने पर उनका नंबर आता है तो नियमानुसार व तीन वर्ष के लिए विवि काे नई दिशा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि का परीक्षा नियंत्रक पद पहले से ही अतिरिक्त कार्यभार पर चल रहा है। ऐसे में अगस्त विवि में बड़े उलट फेर वाला साबित हो सकता है। इसमें सबसे अहम कुलपति पद का साक्षात्कार व नियुक्त है। इसमें देरी विवि के तीनों बड़े प्रशासनिक पदों को भी प्रभावित करेगी।

निदेशक की नियुक्ति को लेकर हलचल नहीं
पीजीआई के निदेशक पद की नियुक्ति प्रक्रिया भी शांत है। इसके लिए आवेदन करने वाले संस्थान के छह सदस्यों का साक्षात्कार प्रक्रिया का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। निदेशक पद के लिए साक्षात्कार को लेकर फिलहाल सन्नाटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed