फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   If the drain is solid then you will get relief from dirt.

Sonipat News: ड्रेन पक्का होने पर गंदगी से मिलेगी निजात

Mon, 10 Jun 2024 10:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 10 Jun 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
If the drain is solid then you will get relief from dirt.
सोनीपत। मुरथल रोड से आदर्श नगर जाने वाले रास्ते पर ड्रेन नंबर छह पर बनी पुलिया को जल्द हटाया जाएगा। नगर निगम के अधिकारियों ने पुलिया खत्म करने का फैसला लिया है। ड्रेन को पक्का करने के लिए डाली जा रही स्लैब को पुल के रूप में काम लाया जाएगा। ड्रेन पक्का होने से शहरवासियों को वर्षों बाद गंदगी से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

सुंदरीकरण के लिए शहर के बीच से गुजर रही ड्रेन नंबर 6 को दो हिस्सों में पक्का किया जा रहा है। यह कार्य कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन (अमृत) योजना के तहत किया जा रहा है। देवडू रोड से शादीपुर तक ड्रेन के पार्ट-1 को पक्का करने के लिए 92 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। करनाल के मुगल कैनाल की तर्ज पर ड्रेन पक्की किए जाने के बाद यहां की तस्वीर बदली नजर आएगी। ड्रेन के दोनों हिस्सों का निर्माण पूरा होने पर सेक्टर-12, 13, 14, बाबा कॉलोनी, बैंयापुर खुर्द, पटेल नगर, शनि मंदिर, जटवाड़ा, कामी चौक, सब्जी मंडी, बाबा धाम, आदर्श नगर, ऋषि कॉलोनी, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, ब्रह्म नगर होते हुए ड्रेन-6 तक के क्षेत्र में रह रहे लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने अधिकारियों ने मुरथल रोड धानक बस्ती से आदर्श नगर जाने वाले रास्ते पर बनी पुलिया को खत्म करने का निर्णय लिया है। पुलिया के खत्म किए जाने से आवाजाही आसान हो जाएगी। वर्तमान में पुलिया छोटी होने के कारण रास्ता तंग रहता है। ऐसे में लोगों को आदर्श नगर, चिंतपूर्णी कॉलोनी से बीज मार्केट की ओर आने-जाने में परेशानी होती है। लोगों की बढ़ती समस्या को देखते हुए पुलिया को खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
अमृत योजना के तहत ड्रेन नंबर छह पक्का का करने का कार्य जारी है। मुरथल रोड से आदर्श नगर जाने वाले रास्ते पर ड्रेन नंबर छह पर बनी पुलिया को खत्म करने का निर्णय लिया है। रास्ता तंग होने के कारण लोगों को आवाजाही करने में परेशानी होती है। ऐसे में पुलिया खत्म होने से लोग ड्रेन के ऊपर से गुजर सकेंगे।
विशाल गर्ग, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed