फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   If the condition of booking the slot is removed, then the crowd gathered to get the vaccine, have to stand in line for hours.

स्लॉट बुक कराने की शर्त हटी तो वैक्सीन लगवाने के लिए उमड़ी भीड़, घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा

Wed, 30 Jun 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
If the condition of booking the slot is removed, then the crowd gathered to get the vaccine, have to stand in line for hours.
कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए कोविन एप पर स्लॉट बुक कराने की शर्त हटाई गई तो वैक्सीन के लिए जिला अस्पताल व सेक्टर-14 कम्युनिटी सेंटर में भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में लोगों को वैक्सीन लगवाने के इंतजार में कई घंटे तक लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए व्यवस्था तक नहीं बनाई जा रही और न ही सोशल डिस्टेंस का पालन किया जा रहा। अमर उजाला की टीम ने वैक्सीनेशन को लेकर जिला अस्पताल व सेक्टर 14 सेंटरों पर व्यवस्था को देखा, जहां व्यवस्था नहीं बनाई जा रही थी तो लोग खुद भी लापरवाह दिखाई दिए।
विज्ञापन

पहले वैक्सीन लगवाने के लिए कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन करना पड़ता था तो उस पर स्लॉट भी बुक कराना पड़ता था। जिसमें उस सेंटर को चुना जाता था, जहां वैक्सीन लगवानी है और उस पर सीमित लोग ही स्लॉट बुक कर सकते थे। लेकिन अब स्लॉट बुक करने की बाध्यता को खत्म कर दिया गया है और केंद्रों पर जाकर सीधे वैक्सीन लगवा सकते हैं। जहां पहले सीमित लोगों के स्लॉट बुक करने से केंद्रों पर भीड़ नहीं दिखती थी, वहीं अब हालात पूरी तरह से बदल गए है। इसके साथ ही कोरोना की दूसरी लहर के बाद भी लोगों में जागरूकता आई है और उसके बाद लोग जल्द वैक्सीन लगवाना चाहते है। इस कारण केंद्रों पर अब वैक्सीन लगवाने के लिए भीड़ उमड़ रही है। यहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को वैक्सीन लगाने के लिए 20 केंद्र बनाए गए थे। जिनमें अधिकतर जगहों पर लोगों की भीड़ रही। लोग लाइनों में खड़े होकर इंतजार करने को मजबूर होना है। सेक्टर-14 के कम्यूनिटी सेंटर में बुधवार सुबह ही लंबी लाइन लग गई और वहां जल्दी-जल्दी वैक्सीन लगाकर भीड़ कम की गई, जिसमें कई घंटे लगे। इस तरह ही जिला नागरिक अस्पताल के ओपीडी में वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ लगी रही और वहां काफी लंबी लाइन लग गई। वहां व्यवस्था बनाने के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। हालात यह है कि बुजुर्ग भी उसी लाइन में खड़े हो रहे है और उनको घंटों तक लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। वहां सोशल डिस्टेंस का पालन भी नहीं कराया जा रहा है। इस तरह सीएचसी खरखौदा में भी काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

कृपाल आश्रम में 330 लोगों ने लगवाई
जिला रेडक्रॉस सोसायटी व स्वास्थ्य विभाग की ओर से कबीरपुर स्थित कृपाल आश्रम में शिविर लगाया गया। जहां 330 नागरिकों ने कोरोना वैक्सीन लगाई गई। रेडक्रास सोसायटी की सचिव सरोज बाला ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए सभी नागरिकों को वैक्सीन लगवानी चाहिए, ताकि हमारे शरीर में कोरोना से लड़ने की क्षमता पैदा हो सके और हम कोरोना की इस लड़ाई में जीत हासिल कर सकें। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. नीरज यादव, कृपाल आश्रम के अध्यक्ष सुंदरलाल गुप्ता, सचिव आजाद सिंह, उपाध्यक्ष संतराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में वैक्सीन लगवाने को लाइन में एक घंटे तक खड़े रहे। अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए आने वाले लोगों के बैठने के लिए कोई प्रबंध नहीं कर रखा है। ऐसे में लाइन में खड़े होकर वैक्सीन के लिए इंतजार करने को मजबूर होना पड़ रहा है। राजेश निवासी राई
घर से कोविन एप पर स्लॉट बुक करने के बाद अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए आया था। लेकिन यहां पर सभी लोगों को एक ही लाइन में खड़ा कर रखा है। उसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्लॉट बुक करवाकर यहां आने वाले लोगों को परेशान किया जा रहा है। सुनील निवासी सेक्टर-12

वैक्सीन लगवाने के लिए काफी लोग पहुंच रहे है, इसलिए ही लाइन में खड़ा किया जाता है। सभी जगह व्यवस्था बनाने के लिए कहा गया है और सोशल डिस्टेंस का पालन भी कराया जाएगा। -डॉ. जयभगवान जाटान, पीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed