फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   If Mother India is safe, then every mother in the country will be safe

Sonipat News: भारत माता सुरक्षित, तो देश की हर मां होगी सुरक्षित

Sat, 10 May 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 10 May 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
If Mother India is safe, then every mother in the country will be safe
नारनौल। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव से क्षेत्र कई सैनिक कई स्थानों पर तैनात हैं। देश की सीमा पर खड़े भारत माता की रक्षा कर रहे इन सैनिकों की माताओं का सीना भी गर्व से चौड़ा हो रहा है।
विज्ञापन

देश की सेवा कर रहे सैनिकों की माताओं का कहना है कि बेटों के लिए पहले भारत माता है। जब भारत माता सुरक्षित रहेंगी तो देश की सभी माताएं भी सुरक्षित रहेंगी। कहा कि यदि पाकिस्तान आतंकवाद को जन्म देकर हमारी बेटियों का सिंंदूर मिटाने का काम करेगा तो हर मां बेटों को इसका बदला लेने के लिए सरहद पर भेजेगी। कहा कि उन्हें बेटों की चिंता तो है, लेकिन हम सबके लिए देश से बढ़कर और कुछ भी नहीं। गौरतलब है कि माताओं ने सुरक्षा कारणाें से बेटों की पूरी जानकारी देने से दूरी बना ली।
विज्ञापन

बाक्स-

बेटा दिनेश सेना में तैनात है। बड़ा ही गर्व है कि भारत माता रक्षा के कार्य में तैनात है। हम सबके लिए पहले भारत माता है। इसके बाद हम। बेटे की बहादुरी पर नाज है। हम पाकिस्तान को हर हाल में सबक सिखाकर रहेंगे।-कमला देवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स-
बेटा नवीन सेना में है। वह भारत माता की सेवा के लिए खड़ा है। हमारे लिए भारत माता पहले है। इसके बाद हम जैसी माताएं हैं। भारत माता सुरिक्षत रहेंगी तो ही देश की हर मां सुरक्षित रहेगी। इसलिए बेटे हर परिस्थितियों से मुकाबला करने को तैयार तैनात हैं।-माड़ीदेवी।
बाक्स-

बेटा अमरीक सिंह सेना में है। जिस मां के ऐसे लाल होते है उन्हें गर्व होता है। बेटों का पहला कर्तव्य है कि वह अपनी माता की रक्षा करे। इस समय बेटा भारत माता की लाज बचाने के लिए जी जान से जुटा है। इससे बड़े गर्व की बात और क्या हो सकती है।-अमरजीत कौर।
बाक्स-

बेटा योगेश मान सेना में है। इससे बड़े गर्व की बात मेरे लिए और क्या हो सकती है। मैं तो एक मां होने के नाते यहीं चाहती हूं कि बेटा पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाए, जिससे वह दोबारा किसी का सिंदूर उजाड़ना भूल जाए। कोई मां बेटे को न खोए।-मुन्नी देवी।
बाक्स-

देश की रक्षा के लिए बेटा कपिल सेना में अपने कर्तव्य को निभा रहा है। वे माताएं बड़ी भाग्यशाली होती हैं, जिनके बेटों के बॉर्डर पर खड़े रहने से देश शांति रहती है। हमें विश्वास है कि हर मां का बहादुर बेटा पाकिस्तान से हर एक घटना का बदला लेकर ही घर लौटेगा।-सुमित्रा मान।
बाक्स-
पति सूबेदार भंवर सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। बड़ा बेटा सचिन तंवर और दामाद सोनू सिंह भी सेना में हैं। देश की सेवा कर रहे हैं। पति का कहना है कि यदि सेना से बुलावा आता है तो वह भी देशसेवा के लिए जाएंगे। परिवार वर्षों से दुश्मनों से भारत मां की रक्षा में तैनात है।-सुकन्या देवी।

बाक्स-

सैनिक बेटे प्रवीण पर गर्व है कि वह दादा सूबेदार भंवर सिंह की सैनिक विरासत को आगे बढ़ा रहा है। वह भारतीय सेना में है। बेटे पर गर्व है कि वह देश की सुरक्षा में अपना योगदान दे रहा है। उसकी बहादुरी और निष्ठा प्रेरित करती है।-विदेश देवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed