फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   If Congress government is formed in the state, the Chief Minister will decide the high command: Gogi

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री हाईकमान तय करेगा : गोगी

Thu, 11 Jan 2024 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 11 Jan 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
If Congress government is formed in the state, the Chief Minister will decide the high command: Gogi
सोनीपत। असंध के विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि 17 जनवरी से कुमार सैलजा की जनसंदेश यात्रा शुरू हो रही है और पहले सप्ताह में सोनीपत में पहुंचेगी। यात्रा के स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता तैयार हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कोई कुछ भी कहता रहे पार्टी के सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री का फैसला हाईकमान करेगा।
विज्ञापन


वह वीरवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान हुई बैठक में एक बार फिर से कांग्रेस की गुटबाजी दिखाई दी। बैठक से कांग्रेस के स्थानीय विधायक, मेयर व पार्षदों ने दूरी बनाए रखे। विधायक ने बताया कि कांग्रेस का संगठन नहीं बन पाना दुर्भाग्य की बात है, लेकिन यह बड़े नेताओं के हाथ में है। संगठन नहीं बनने का कारण एक नेता की हठधर्मिता है।
विज्ञापन

ब्याह के सारे गीत सच्चे नहीं होते ...
उन्होंने कहा कि हुड्डा बड़े नेता हैं। वह कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन ब्याह के सारे गीत सच्चे नहीं होते। उन्होंने इस दौरान प्रदेश की गठबंधन सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि दूसरों के कंधों पर माल ढोया जा रहा है। गठबंधन नेता जमकर लूट रहे हैं और इसलिए इनका नाम लूट का बंधन रखा गया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की जनसंदेश यात्रा हिसार से 17 जनवरी से शुरू होगी। पहले सप्ताह सोनीपत पहुंचेगी। यात्रा जींद से होती हुई गोहाना और उसके बाद सोनीपत पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 90 अलग-अलग विधानसभाओं में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सतपाल चौहान, सतबीर निर्माण, हरिओम कौशिक, डॉ.सन्नी मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed