{"_id":"5f1dd14d8ebc3e63b05e7d67","slug":"icu-facility-will-be-start-in-civil-hospital-sonipat-sonipat-news-rtk565886622","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में खुलेगा आईसीयू, 60 लाख रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में खुलेगा आईसीयू, 60 लाख रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में जल्द ही आईसीयू की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके बाद यहां भर्ती होने वाले मरीजों को रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके निर्माण पर करीब 60 लाख रुपये खर्च होंगे। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय की आदेश के बाद अस्पताल में पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने निरीक्षण किया और अस्पताल की पहली मंजिल पर बनने वाले आईसीयू के निर्माण को लेकर प्रपोजल बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। जल्द ही सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
सरकार मरीजों के स्वास्थ्य को लेकर काफी गंभीर हो चुकी है। अब मरीजों के बेहतर इलाज के लिए विभिन्न तरह की योजनाओं को लागू किया जा रहा है। मरीजों को नागरिक अस्पताल से आईसीयू के लिए रेफर नहीं करना पड़े, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय ने प्रदेश के हर नागरिक अस्पताल में आईसीयू खोलने का निर्णय लिया है। सरकार से आदेश जारी होने के बाद पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही आईसीयू खोलने के लिए अस्पताल की पहली मंजिल पर साइट का चयन किया गया।
गंभीर मरीजों को नहीं करना पड़ेगा रेफर
नागरिक अस्पताल में फिलहाल काफी सुविधाओं का अभाव है। आईसीयू की सुविधा भी अस्पताल में नहीं है, इसलिए गंभीर मरीजों को अस्पताल प्रशासन को पीजीआई रोहतक या महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कला रेफर करना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय की ओर से नागरिक अस्पताल में आईसीयू स्थापित करने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध करवाने को कहा गया है, इसलिए नागरिक अस्पताल के पहली मंजिल पर आईसीयू का निर्माण करने के लिए साइट का चयन कर दिया गया है।
विज्ञापन
वर्जन
स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय की ओर से नागरिक अस्पताल में आईसीयू स्थापित किया जाना है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के अफसरों की तरफ से अस्पताल की पहली बिल्डिंग का निरीक्षण किया जा चुका है। आईसीयू खुलने के बाद मरीजों को रेफर नहीं किया जा सकेगा। - डॉ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक नागरिक अस्पताल
वर्जन
अस्पतला के पहली बिल्डिंग पर आईसीयू का निर्माण किया जाना है। इसके लिए 60 लाख रुपये का प्रपोजल तैयार करके सरकार से मंजूरी मांगी है। बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- पंकज गौड़, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी