फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ice skater Raina Kukreja will showcase her talent in Winter Asian Games

Sonipat News: शीतकालीन एशियाई खेल में प्रतिभा दिखाएंगी आइस स्केटर रैना कुकरेजा

Mon, 20 Jan 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 Jan 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Ice skater Raina Kukreja will showcase her talent in Winter Asian Games
फोटो 05- सोनीपत के सेक्टर-15 निवासी रैना कुकरेजा। स्रोत : प्रशिक्षक
सोनीपत। सेक्टर-15 निवासी आइस स्केटर्स रैना कुकरेजा का चीन में आयोजित होने वाले शीतकालीन एशियाई खेल में चयन हुआ है। रैना प्रदेश की नंबर एक आइस स्पीड है। एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के सहयोग से शीतकालीन एशियाई खेल चीन के हेइलोंगजियांग में 7 से 14 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह लोहान व प्रदेश महासचिव नरेश सेलपाड़ ने बताया कि एशियाई शीतकालीन खेल के नौवें संस्करण में 46 देशों के खिलाड़ी प्रतिभागिता करेंगे। प्रतियोगिता में आइस स्केटिंग सहित कुल छह खेलो के मुकाबले होंगे। इसमें मुख्य रूप से लंबा व छोटे ट्रैक की स्पर्धा कराई जाएगी। इसमें सभी छह खेलों में पुरुषों व महिलाओं की स्पर्धाएं होंगी। रैना उत्तरी भारत की एकमात्र स्पीड स्केटर हैं, जो देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। रैना इससे पहले भी फिलीपींस में आयोजित प्रतियोगिता में कांस्य व जकार्ता में आयोजित एशियाई ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन के दोनों पदाधिकारियों ने रैना कुकरेजा के परिजनों से मुलाकात करके उन्हें 51 हजार रुपये की उपहार राशि भेंट की। सोनीपत आइस स्केटिंग एसोसिएशन की सचिव सुमनलता ने बताया कि रैना खेलो इंडिया के शीतकालीन खेलों की रजत व कांस्य पदक भी जीत चुकी हैं। रैना कुकरेजा वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय टीम के साथ दक्षिण कोरिया में कोरियाई प्रशिक्षक किम व भारतीय प्रशिक्षक अब्बास की सहायता से खुद को तैयार कर रही हैं। रैना कुकरेजा जिले की एनएफएसए अकादमी में अभ्यास करती थीं। प्रतियोगिता में चयन होने पर जिला एसोसिएशन के पदाधिकारी मनीष नैन, विनोद चाैधरी ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed