फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   I have gone two semesters ahead in my studies, the result of the previous semester is not out yet

Sonipat News: पढ़ाई में दो सेमेस्टर आगे निकले, पीछे का अभी नहीं आया परिणाम

Wed, 13 Aug 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 13 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
I have gone two semesters ahead in my studies, the result of the previous semester is not out yet
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति (एनईपी) पर आधारित बीटेक के पहले सेमेस्टर का परिणाम एक साल बाद भी नहीं घोषित किया है।
विज्ञापन

तीसरे सेमेस्टर तक पहुंच चुके छात्रों को अब तक पहले सेमेस्टर के परिणाम का इंतजार है। इस शैक्षणिक लापरवाही के खिलाफ अब विवि के शिक्षक भी मुखर हो गए हैं। डिक्रस्ट टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कुलपति को पत्र लिखकर इसे गंभीर शैक्षणिक लापरवाही बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि विवि प्रशासन की ओर से अब तक ऑर्डिनेंस न मिलने के कारण परिणाम रुका हुआ है। पत्र में डॉ. अजय कुमार ने लिखा है कि परीक्षा संपन्न हुए एक वर्ष हो चुका है लेकिन परिणाम जारी न होने से छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, अगले सेमेस्टर की पढ़ाई और कॅरिअर प्लानिंग प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed