फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hydrogen train reaches Mohana at a speed of 70 kmph

Sonipat News: 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से मोहाना पहुंची हाइड्रोजन ट्रेन

Thu, 26 Feb 2026 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Hydrogen train reaches Mohana at a speed of 70 kmph
जींद से मोहाना के बीच ट्रायल के दौरान गोहाना रेलवे स्टेशन पर खड़ी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन।
गोहाना। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन लंबे अंतराल के बाद ट्रैक पर उतर गई है। बुधवार को यह ट्रेन 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सोनीपत जिले के मोहाना पहुंची। आज के ट्रायल में यह ट्रेन बिना रुके गोहाना से गुजर गई। हालांकि, वापसी में करीब 15 मिनट का ठहराव जरूर रहा। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। साथ ही इस बारे में रेलवे का स्थानीय प्रशासन कुछ भी कहने से बचता नजर आया।
विज्ञापन

चेन्नई की मेधा कंपनी से तैयार देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन नए साल के पहले दिन दिल्ली से जींद जंक्शन पर पहुंची थी। इसके बाद इसकी प्लांट के अंदर ही टेस्टिंग चल रही थी। भीषण ठंड के कारण गैस में नमी आई और फ्यूल फिलिंग में दिक्कतें आईं। 5 जनवरी को लखनऊ से वायरिंग का सामान पहुंचने के बाद तकनीशियन लगातार इन खामियों को दूर करने में जुटे हुए थे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह सात बजे जींद जंक्शन के यार्ड से ट्रेन को बाहर निकालकर डीजल इंजन की मदद से हांसी रोड पुल के नीचे तक लाया गया। वहां से वापस जींद पहुंचकर यह ट्रेन आठ बजकर 25 मिनट पर सोनीपत की तरफ रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल इंजन को हटाकर ललित खेड़ा से पांडु पिंडारा तक दो बार रनिंग ट्रायल के बाद इसे करीब ढाई बजे आगे गोहाना की तरफ डीजल इंजन के साथ लाया गया। शाम 4 बजे 70 किलोमीटर की स्पीड से ट्रेन बिना रुके मोहाना पहुंची। इसके बाद वापसी में करीब सवा 6 बजे यह ट्रेन गोहाना पहुंची तो डीजल इंजन हटा दिया गया। गोहाना स्टेशन पर करीब 15 मिनट के ठहराव के दौरान के दौरान लोग सेल्फी लेते नजर आए।
ट्रायल के दौरान ट्रेन में एक डिब्बे में 10 से 15 लीटर के 35 पानी के कैन रखे हुए थे। इसके अलावा हर डिब्बे में सेंसर लगाकर एक जगह कंट्रोल रूप बनाया गया था। इसके माध्यम से ट्रेन की गति, ब्रेकिंग सिस्टम, हाइड्रोजन फ्यूल सेल की कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही थी।
इस बारे में गोहाना के कार्यकारी स्टेशन मास्टर की भूमिका देख रहे मुंडलाना के स्टेशन मास्टर हरीश कुमार से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने इसे पूर्ण रूप से गोपनीय बताया। दूसरी तरफ सूत्रों के मुताबिक हाइड्रोजन ट्रेन को ट्रायल के अगले चरण में अगले करीब एक हफ्ते तक सोनीपत तक चलाया जाएगा।

अगले तीन-चार दिनों तक अलग-अलग समय पर परीक्षण जारी रहेगा। इस दौरान ट्रेन की अधिकतम रफ्तार, ईंधन खपत, सिग्नल सिस्टम के साथ तालमेल और आपातकालीन स्थितियों में प्रतिक्रिया की जांच की जाएगी। इसके पूरी तरह सफल होने के बाद ट्रेन को नियमित रूप से ट्रैक पर उतार दिया जाएगा।

जींद से मोहाना के बीच ट्रायल के दौरान गोहाना रेलवे स्टेशन पर खड़ी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन।

जींद से मोहाना के बीच ट्रायल के दौरान गोहाना रेलवे स्टेशन पर खड़ी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed