फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   husband committed suicide 4 days after love marriage

चार दिन पहले परिजनों की सहमति से किया प्रेम विवाह, नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला तो पति ट्रेन से कटा

Mon, 01 Jun 2020 09:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
husband committed suicide 4 days after love marriage
गन्नौर क्षेत्र में युवक के आत्महत्या किए जाने की सूचना के बाद कार्रवाई करती रेलवे पुलिस। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर के मयूर विहार में चार दिन पहले प्रेम विवाह करने वाली नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला है। वहीं पति ने सोनीपत-राजलू गढ़ी रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसकी बाइक रेलवे लाइन के पास ही खड़ी मिली है। सूचना के बाद पहुंची कोर्ट काम्पलेक्स चौकी पुलिस ने नवविवाहिता व रेलवे पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। दोनों मानसिक रूप से परेशान बताए गए हैं, हालांकि मानसिक परेशानी के कारणों के बारे में किसी ने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव हुल्लाहेड़ी फिलहाल मयूर विहार निवासी मंजीत (25) दिल्ली हाईकोर्ट में क्लर्क के पद पर नियुक्त था। मंजीत की मुलाकात गांव पिनाना निवासी आरती (24) के साथ हुई थी। जिसके बाद दोनों आपस में एक-दूसरे को पसंद करने लगे। आरती नौकरी के लिए कोचिंग ले रही थी। बताया गया कि दोनों ने परिवार वालों की सहमति से 27 मई को शादी कर ली थी। शादी के बाद से आरती को मानसिक रूप से परेशान बताया गया है। सुबह करीब 7 बजे जब आरती अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन उसे देखने गए तो आरती के कमरेे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर देखा तो आरती फंदे से लटकी हुई थी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोर्ट काम्पलेक्स चौकी पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मौके से जांच के बाद सबूत एकत्रित किए। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि आरती के पति मंजीत का शव सोनीपत-राजलूगढ़ी के बीच रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया है। रेलवे पुलिस के अनुसार करीब सवा नौ बजे इंजन लेकर जा रहे चालक ने गन्नौर स्टेशन पर शव पड़े होने की सूचना दी थी। गन्नौर रेलवे चौकी प्रभारी महाबीर ने बताया कि प्रथम जांच में लग रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है। परिजनों ने बताया है कि उसकी पत्नी ने घर पर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना के बाद युवक ने भी जान दे दी। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के सामने मानसिक परेशानी के कारणों की नहीं दी गई जानकारी
आरती और मंजीत ने महज चार दिन पहले ही प्रेम विवाह किया था। आरती के मानसिक रूप से परेशानी के चलते आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं, लेकिन मानसिक परेशानी क्या रही इसके बारे में अनभिज्ञता जाहिर की है। पुलिस ने दोनों के शवों का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने फिलहाल भादसं की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की बाइक रेलवे लाइन के पास मिली
रेलवे पुलिस के अनुसार युवक की बाइक वहीं रेलवे लाइन के पास मिली है। जिससे लगता है उसने यहां आने के बाद बाइक खड़ी कर जान दी है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि परिजनों का कहना है कि युवक की पत्नी ने घर पर आत्महत्या कर ली थी। जिसका पता लगने के बाद उसने जान दे दी।
बाइक से हुई पहचान, बाद में मिला मोबाइल
रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो शव के पास से बाइक खड़ी मिली थी। जिसके नंबर से शव की पहचान हो सकी। हालांकि बाद में युवक का मोबाइल भी मिल गया था। बाद परिजनों को अवगत कराया। उसके बाद रेलवे पुलिस को उसकी पत्नी के भी आत्महत्या किए जाने का पता लग सका।
--
मयूर विहार में नवविवाहिता के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी, जिस पर शव को कब्जे में लिया गया। बाद में सूचना मिली कि उसके पति का शव रेलवे लाइन पर मिला है। मामले की जांच जारी हैं, परिजनों ने विवाहिता के मानसिक रूप से परेशान होने की बात कही हैं, लेकिन कारण नहीं बता सके।

-बिजेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी कोर्ट काम्पलेक्स सोनीपत।

 मयूर विहार में विवाहिता के फंदा लगाने की सूचना के बाद जांच करती पुलिस व एफएसएल की टीम।

मयूर विहार में विवाहिता के फंदा लगाने की सूचना के बाद जांच करती पुलिस व एफएसएल की टीम।- फोटो : Sonipat

 आरती का फाइल फोटो।

आरती का फाइल फोटो।- फोटो : Sonipat

मंजीत का फाइल फोटो।

मंजीत का फाइल फोटो।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed