Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Husband arrested for murdering woman

Sonipat News: महिला की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

Mon, 22 Sep 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 22 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested for murdering woman
गन्नौर। थाना गन्नौर पुलिस ने निशा की हत्या के मामले में आरोपी पति गांव भाखलपुर निवासी बंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पति को अदालत में पेश किया और आदेशानुसार जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

निशा के पिता रामपाल निवासी गांव छोटी कैरवाली जिला करनाल ने थाना गन्नौर में शिकायत दी कि उनकी बेटी निशा की शादी करीब पांच साल पहले बंटी निवासी गांव भाखरपुर के साथ हुई थी। जोकि शादी के कुछ दिन बाद से ही शराब पीकर व अन्य नशे करके लड़की को दहेज के लिए मारता पीटता था।
विज्ञापन

इसकी उन्होंने थाना मधुबन में शिकायत दी थी। इस पर 13 सितबंर 2025 को राजीनामा हो गया था। इसके बाद बंटी का जीजा सुनील व उसकी माता उषा और बंटी उसकी बेटी को अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि 19 सितंबर की रात बंटी व उसके परिवार ने मिलकर उनकी बेटी को फांसी देकर मार दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बंटी, मां उषा व जीजा सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी धीरज ने कहा कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed