फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Husband accused of attempt to murder

Sonipat News: पति पर लगाया हत्या की कोशिश का आरोप

Mon, 18 Dec 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 18 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Husband accused of attempt to murder
सोनीपत। शहर थाना क्षेत्र की कॉलोनी में रहने वाली महिला ने अपने पति पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि उसने प्रेम विवाह किया था। उनका पति मंदिर में पूजा-पाठ का काम करता है। उसने उन्हें रोका तो गोली मारने की कोशिश की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उन्होंने एमकॉम की पढ़ाई की है और अब बीएड कर रही है। उन्होंने वर्ष 2020 में एक युवक से प्रेम विवाह किया था। उनका पति गांव के मंदिर में पूजा-पाठ का काम करता है। उसने पति को यह काम छोड़कर कोई दूसरा काम करने के लिए कहा तो वह नाराज हो गया। पति ने उसके साथ रोज झगड़ा करना शुरू कर दिया। बेटी पैदा होने के बाद झगड़ा करने के साथ मारपीट करने लगा। अब तीन-चार दिन से वह लगातार झगड़ा कर रहा था। उसने अपने माता-पिता को बताया तो सोमवार को सुबह करीब 11 बजे वह उनके घर आए। उस समय पति उनके साथ मारपीट कर रहा था। उसके पिता ने उसे रोका तो पति ने बेड के नीचे से पिस्तौल निकाल ली और जान से मारने की नीयत से उस पर तान दी। उसके माता-पिता बीच में आ गए। पीड़ित ने पिस्तौल पर हाथ मारकर उसे गिरा दिया। उसके माता-पिता और वह काफी घबरा गए। आरोपी पिस्तौल लेकर वहां से भाग गया। महिला का कहना है कि माता-पिता बीच में नहीं आते तो वह गोली मार देता। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed