फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Huge fire at footwear factory in Sonipat, three others also engulfed in fire

Sonipat: फुटवियर फैक्टरी में भीषण आग, तीन अन्य भी चपेट में आई; नौ घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया

Sat, 10 May 2025 11:38 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 10 May 2025 11:38 AM IST
सार

दमकल विभाग को आग की सूचना मिलते ही सोनीपत से 11, पानीपत से दो, और रोहतक के सांपला व झज्जर के बहादुरगढ़ से एक-एक फायर टेंडर मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Huge fire at footwear factory in Sonipat, three others also engulfed in fire
फुटवियर फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फुटवियर फैक्टरी में वीरवार रात अचानक भीषण आग लग गई। आग से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि साथ लगती तीन और फैक्टरी आग की चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 15 गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और करीब नौ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन


कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित ओमकारा फुटवियर फैक्टरी में रात करीब दस बजे अचानक आग गई। आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। फैक्टरी में चप्पल बनाई जाती है। आग लगते ही धुआं व आग की लपटें उठनी शुरू हो गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और साथ लगती अन्य तीन फैक्टरियों रॉयल पॉलीयुरेथेन, शिव चरण दास मसाले, दुर्गा कूलिंग सिस्टम को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आग की ऊंची लपटों के कारण पूरे क्षेत्र में घना धुआं फैल गया। फुटवियर कंपनी में रबड़ का सामान होने से आग तेजी से फैली। साथ लगती दुर्गा कूलिंग फैक्टरी में कुलर की घाट, शिव चरण दास में  मसाले और रॉयल पॉलीयुरेथेन में कुर्सियों के हेंडल व अन्य सामान बनता है। हालांकि तीनों फैक्टरी में आग ज्यादा नहीं बढ़ने दी गई और अग्निशमन विभाग व कर्मियों ने काबू कर लिया। हालांकि फुटवियर कंपनी पूरी तरह से जल गई और में उसमें भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




15 गाडिय़ों ने पाया काबू, दो मौके पर खड़ी
दमकल विभाग को आग की सूचना मिलते ही सोनीपत से 11, पानीपत से दो, और रोहतक के सांपला व झज्जर के बहादुरगढ़ से एक-एक फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। रातभर दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे रहे। नौ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। अभी भी दो गाड़ी मौके पर खड़ी है। आग सुलगने पर उस पर पानी डाला जा रहा है।


फैक्टरी मालिक को भारी नुकसान
घटना में फुटवियर कंपनी मालिक को भारी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। लोगों को तुरंत बाहर निकाल दिया गया था। तीन अन्य फैक्टरी में भी नुकसान हुआ है। प्रशासन नुकसान के आकलन में लगा है। फायर विभाग के कर्मी ने बताया कि मालिक ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। जांच के बाद ही पूरी स्थिति का पता लग सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed