फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   HUDA employees burn the effigy of the Chief Administrator, will besiege the headquarters on 25

हुडा कर्मचारियों ने जलाया मुख्य प्रशासक का पुतला, 25 को करेंगे मुख्यालय का घेराव

Sat, 20 Aug 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
HUDA employees burn the effigy of the Chief Administrator, will besiege the headquarters on 25
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय में मुख्य प्रशासक का पुतला जलाते हुडा कर्मचारी। संवाद - फोटो : Sonipat
हुडा जनस्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने सेक्टर-15 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय में मुख्य प्रशासक का प्रतीकात्मक पुतला जलाया।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष आरके नागर ने कहा कि मुख्य प्रशासक ने कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए यूनियन को एक बार भी वार्ता के लिए समय नहीं दिया है। 25 अगस्त को पंचकूला में मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के बाद कर्मचारी उच्च अधिकारियों के पुतले जलाएंगे। इससे पहले 22 अगस्त को सोनीपत कार्यालय में प्रशासक का पुतला फूंका जाएगा। उनकी मांग है कि एजेंसी वर्करों का वर्ष 2010 से 2013 तक का रोका गया ईपीएफ, ईएसआई ब्याज सहित दिया जाए। स्थायी सफाई कर्मचारियों के सेवा नियम बनाए जाएं। वरिष्ठता के आधार पर कर्मचारियों की पदोन्नति की जाए। मृतकों के बच्चों को नौकरी पर रखा जाए। स्टाफ क्वार्टरों की मरम्मत कराई जाए।

इस दौरान प्रदेश महासचिव बिजेंद्र कुमार शर्मा, महावीर सिंह नागर, ध्रुव कुमार, टीनू मदान, समेश कुमार, राजकुमार, सुरेंद्र रंगा, जोगेंद्र सिंह, अश्वनी शर्मा, ओम प्रकाश, अरुण कुमार, महेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, योगेश नागर, जगजीत सिंह, जीवनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed