फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   HTET

23 हजार ने दी परीक्षा

Mon, 16 Nov 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Mon, 16 Nov 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
HTET

लेवल तीन-पीजीटी एचटेट की परीक्षा रद होने के बाद रविवार को जेबीटी व टीजीटी की परीक्षा सफल रही। जेबीटी व टीजीटी परीक्षा में करीब 23 हजार परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में बैठे। शनिवार को लेवल-तीन पीजीटी की परीक्षा रद होने के कारण परीक्षा सेंटर पर सुरक्षा कड़ी नजर आई।

विज्ञापन


हालांकि, रविवार को परीक्षा केंद्र में इंट्री करते वक्त कोई वीडियोग्राफी नहीं हुई। अवकाश का दिन होने के बावजूद परीक्षा के कारण सड़क पर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन


सुबह के सत्र में लेवल एक जेबीटी की परीक्षा में 12 हजार परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। वही शाम के सत्र में लेवल-दो टीजीटी परीक्षा में 11 हजार परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी पहुंचे। जेबीटी के लिए परीक्षा सुबह के सत्र में साढ़े दस बजे शुरू हो गई। परीक्षार्थी सतर्कता दिखाते हुए एक घंटा पहले ही सेंटर के बाहर पहुंच गए, क्योंकि शनिवार को कई सेंटरों पर दस मिनट की देरी से पहुंचने पर कई परीक्षार्थियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटरों के बाहर नजर आई कड़ी सुरक्षा
एचटेट परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा नजर आई। पुलिसकर्मियों ने सेंटर के बाहर 100 मीटर दायरे में किसी बाहरी को आने नहीं दिया। परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए प्रशासन की तरफ से 15 उड़नदस्ते बनाए गए थे।

अधिकारी बोले, परीक्षा केंद्रों के अंदर हुई वीडियोग्राफी
शनिवार को पीजीटी की परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर वीडियोग्राफी हुई थी, लेकिन रविवार को जेबीटी व टीजीटी परीक्षा के दौरान मुख्य गेट कई जगह वीडियो टीम नदारद रही। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा केंद्रों के अंदर परीक्षार्थियों की वीडियोग्राफी कराई गई है।


जेबीटी व टीजीटी की परीक्षा को लेकर किसी भी सेंटर पर कोई गड़बड़ी का मामला सामने नहीं आया। रविवार को दोनों परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हुई। वहीं, तीन परीक्षा केंद्रों पर समय पर वीडियोग्राफी नहीं हो सकी थी। शहर मेें जाम लगने की वजह से वीडियोग्राफर जाम में फंस गए थे। बाद में देरी से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे थे। रविवार की रिपोर्ट तैयार कर शिक्षा विभाग को भेज दी है। -परमेश्वरी हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed