फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   HSVP employees protest for demands

Sonipat News: मांगों के लिए एचएसवीपी कर्मचारियों का प्रदर्शन

Wed, 02 Jul 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 02 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
HSVP employees protest for demands
फोटो 01: सोनीपत के सेक्टर-15 ​स्थित एचएसवीपी कार्यालय में प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्रोत: मंच
सोनीपत। अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के बैनर तले हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारी, हुडा यूनियन 1266 और एचएसवीपी वर्कर यूनियन नंबर 550 के सदस्य एकत्रित हुए।
विज्ञापन

मंच के प्रदेश महासचिव आरके नागर ने बताया कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत एचएसवीपी में सेवारत 80 कर्मचारियों की मंजूरी 30 जून को समाप्त हो चुकी है। इसी तरह मुख्यालय के तहत लगे कर्मचारियों की अप्रूवल भी 30 जून को समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

संबंधित कार्यकारी अभियंताओं ने मुख्य अभियंता को शीघ्र एक वर्ष की मंजूरी देने के बारे में पत्र 12 जून को लिखा हुआ है। मुख्यालय इसके प्रति गंभीर नहीं है। जब तक कर्मचारियों की मंजूरी नहीं मिल जाती तब तक उनका प्रदर्शन प्रतिदिन दोपहर दो घंटे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश रोहिल्ला, टीनू मदान व महावीर नागर ने कहा कि 15 जुलाई तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 16 जुलाई से सेक्टरों की पानी आपूर्ति व सीवर व्यवस्था छोड़कर हड़ताल करेंगे।
इस दौरान ध्रुव कुमार, समेश कुमार, संजीव कुमार, पुष्पेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश, अरुण कुमार, जोगेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed