{"_id":"657b565b1710b0223d055644","slug":"hr-10-as-9999-number-sold-for-rs-305-lakh-sonipat-news-c-197-1-snp1002-10826-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 3.05 लाख रुपये में बिका एचआर 10 एएस 9999 नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 3.05 लाख रुपये में बिका एचआर 10 एएस 9999 नंबर
Fri, 15 Dec 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। वाहन मालिकों में वीआईपी नंबर लेने का क्रेज आज भी बरकरार है। इसका उदाहरण वीरवार को वाहन पंजीकरण के लिए अधिकृत पंजीकरण अथॉरिटी में देखने को मिला। जहां सरकार की हिदायता के अनुसार एचआर 10 एएस की नई सीरिज के वाहन नंबरों की बोली करवाई गई। यहां मनपसंद नंबर लेने के लिए वाहन मालिकों ने बढ़-चढ़कर बोली लगाई। सबसे अधिक बोली 10 एएस 9999 नंबर की लगी। यह नंबर 3.05 लाख रुपये में बिका। सोनीपत के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अमित कुमार ने बताया कि वाहन नंबरों की नई सीरिज जारी की गई है। वाहनों का पंजीकरण करवाने के इच्छुक व्यक्तियों और संस्थाओं में अपनी पसंद का नंबर लेने की होड़ लगी रही। उन्होंने बताया कि नई सीरिज के वाहन नंबरों एचआर 10 एएस 1000, एचआर 10 एएस 1111, एचआर 10 एएस 7777 व एचआर 10 एएस 9999 का आधार मूल्य (बेस प्राइज) सरकार की हिदायतानुसार 50 हजार रुपये रखा गया था। जिस पर वाहन मालिकों व संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर बोली लगाई।
किस नंबर के लिए कितनी बोली लगी
वाहन मालिक जयभगवान शर्मा ने एचआर 10 एएस 1000 को 60 हजार रुपये की बोली लगाकर अपने नाम किया। वाहन नंबर एचआर 10 एएस 1111 के लिए एसआर इंडस्ट्री की तरफ से सबसे अधिक 1.40 लाख रुपये की बोली लगाई। एचआर 10 एएस 7777 को सुमन पत्नी अभिमन्यु ने 1.05 लाख रुपये की बोली लगाकर अपने नाम किया। वहीं एचआर 10 एएस 9999 नंबर के लिए लंबी बोली लगी। इस नंबर के लिए बहालगढ़ स्थित इंडेन गैस एजेंसी की नैना देवी ने 3.05 लाख रुपये की बोली लगाकर अपने नाम किया।