{"_id":"68e6c87e4df67f1ad00a094f","slug":"how-many-kilometers-of-road-has-been-repaired-and-how-much-is-left-sonipat-news-c-197-1-snp1003-143532-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कितने किलोमीटर ठीक की और कितनी बाकी है सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कितने किलोमीटर ठीक की और कितनी बाकी है सड़क
Thu, 09 Oct 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
फोटो 34: सोनीपत लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते एसएमडीए के सलाहकार डीएस ढेसी, साथ में उ
सोनीपत। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) के सलाहकार डीएस ढेसी ने कहा कि संबंधित विभाग जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाएं।
अधिकारी सड़कों को ठीक करना सुनिश्चित करें। जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न आए। उसके बाद विभाग अपनी रिपोर्ट तैयार कर उनके पास भेजे कि उन्होंने कितने किलोमीटर की सड़कें ठीक की हैं और कितनी बाकी हैं।
एसएमडीए के सलाहकार डीएस ढेसी ने बुधवार को लघु सचिवालय में जिला समन्वय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने निर्देश दिए कि सुशासन को बढ़ावा देने के लिए सड़कों से संबंधित शिकायत दर्ज करने के लिए शुरू किए गए म्हारी सड़क एप का ज्यादा प्रचार-प्रसार करें।
विज्ञापन
इस दौरान रिपोर्ट प्रस्तुत की गई कि इस एप पर अब तक नगर निगम से संबंधित 26, पीडब्ल्यूडी से संबंधित दो और एसएमडीए से संबंधित एक शिकायत प्राप्त हुई है। एप के माध्यम से मिली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें।
बैठक में एसएमडीए अधिकारियों ने बताया कि उनकी ओर से अब तक 18.6 किलोमीटर की सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया है और 13.63 किलोमीटर सड़कों पर अभी कार्य किया जा रहा है।
निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने बताया कि निगम क्षेत्र में 800 किलोमीटर की सड़कें गड्ढा मुक्त करने के लिए एस्टीमेट तैयार किए जा रहे हैं। डीएस ढेसी ने कहा कि सरकार की ओर से चलाए जा रहे 11 सप्ताह स्वच्छता अभियान के तहत सभी शहरों में स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे।
खरखौदा शहर के लिए विशेष मास्टर प्लान तैयार करें : सलाहकार डीएस ढेसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरखौदा शहर में किए जाने वाले सीवरेज, पेयजल लाइन और सड़कों से संबंधित कार्यों को पूरा करने के लिए विशेष मास्टर तैयार कर कार्य शुरू करें। अधिकारियों ने बताया कि खरखौदा में 16 सेक्टरों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें 13 रिहायशी व 03 औद्योगिक सेक्टर शामिल हैं।
डीटीपी ने बताया कि खरखौदा में कॉलोनी विकसित करने के लिए 22 लाइसेंस दिए गए हैं, जिनमें 16 रिहायशी व छह औद्योगिक शामिल हैं।