{"_id":"63da7aee6f469c5614787140","slug":"house-tax-collected-only-8-crores-in-10-months-challenge-to-recover-17-crores-in-two-months-sonipat-news-c-17-1-53302-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 10 माह में 8 करोड़ ही जमा हुए गृहकर, दो माह में 17 करोड़ वसूलना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 10 माह में 8 करोड़ ही जमा हुए गृहकर, दो माह में 17 करोड़ वसूलना चुनौती
विज्ञापन
फोटो 38: नगर निगम कार्यालय के नागरिक सुविधा केंद्र में खाली पड़े काउंटर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में ब्याज पर 50 फीसदी छूट के बावजूद अंतिम दिन मात्र 5 लाख रुपये गृहकर जमा हो सका। नगर निगम ने चालू वित्त वर्ष में 25 करोड़ रुपये गृहकर वसूलने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है। उसके बावजूद अभी तक निगम कार्यालय में 8 करोड़ रुपये गृहकर जमा हो सका है। ऐसे में अगले दो माह में 17 करोड़ रुपये गृहकर वसूलने की चुनौती है।
शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से 31 दिसंबर तक ब्याज पर 100 फीसदी छूट के साथ वर्ष 2010-11 से लेकर अब तक का गृहकर जमा करने के आदेश जारी किए गए थे। 30 दिसंबर को नगर निगम कार्यालय में 15 लाख रुपये जमा हुए थे। 30 दिसंबर को ही शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने 31 जनवरी तक ब्याज पर 50 फीसदी छूट के साथ गृहकर वसूलने के आदेश जारी किए। उसके बावजूद प्रॉपर्टी मालिकों ने गृहकर जमा कराने के लिए रुचि नहीं दिखाई। मंगलवार को आखिरी दिन नगर निगम कार्यालय के काउंटर पर महज 5 लाख रुपये गृहकर जमा हो पाया। दिनभर कर्मचारी प्रॉपर्टी मालिकों के आने का इंतजार करते रहे। जिससे चालू वित्त वर्ष में अब तक 8 करोड़ रुपये गृहकर जमा हो सका है। अब नगर निगम अधिकारियों के सामने 31 मार्च तक लक्ष्य को पूरा करने की चुनौती है। अब दो माह में 17 करोड़ वसूलने के लिए निगम की ओर से कार्रवाई की जा सकती है।
एक सप्ताह पहले 150 डिफाल्टरों को जारी किए थे नोटिस
नगर निगम की ओर से बकाया गृहकर जमा न कराने वाले डिफाल्टरों पर शिकंजा कसने के लिए एक सप्ताह पहले नोटिस जारी किए थे। 150 बड़े डिफाल्टर प्रॉपर्टी मालिकों पर 60 करोड़ रुपये गृहकर बकाया है। साथ ही उन्हें चेतावनी दी थी कि अगर एक सप्ताह में गृहकर जमा नहीं कराया तो दोबारा नोटिस जारी करके उनकी प्रॉपर्टी सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
बकाया गृहकर वसूलने के लिए डिफाल्टर प्रॉपर्टी मालिकों को दोबारा नोटिस जारी करके प्रॉपर्टी सील की जाएगी। उसके बावजूद गृहकर जमा नहीं कराया गया तो निगम की तरफ से उनकी संपत्ति कुर्क की जा सकती है। प्रॉपर्टी सील करने के लिए जल्द अभियान चलाया जाएगा।
राजेंद्र चुघ, क्षेत्रीय कर अधिकारी नगर निगम