फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   House burned down drunk

शराब के नशे में अपना ही घर फूंक डाला

Wed, 26 Feb 2014 08:08 PM IST
अमर उजाला, गन्नौर
अमर उजाला, गन्नौर Updated Wed, 26 Feb 2014 08:08 PM IST
विज्ञापन
House burned down drunk

गांधी नगर वार्ड नंबर एक निवासी व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी व बच्चे के साथ मारपीट की और अपने घर को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया। आग लगाने के बाद युवक वहां से भाग खड़ा हुआ।

विज्ञापन


युवक की पत्नी ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड व गन्नौर पुलिस थाने में दी। पुलिस व फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


आग लगने के कारण घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ जान से मारने व घर में आग लगाने की शिकायत दी है।

पीड़िता सरोज पत्नी राजू ने बताया कि मंगलवार शाम उसका पति घर पर शराब के नशे में उससे पैसे मांग रहा था। पैसे न देने के कारण उसने उसके व 12 वर्षीय पुत्र के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही घर में आग लगाकर उसे व उसके बेटे को जलाकर मारने का प्रयास किया। घर में आग लगाने के बाद राजू तुरंत वहां से भाग खड़ा हुआ।

महिला एवं उसका पुत्र जैसे तैसे घर से बाहर निकले और तुरंत पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को सूचित किया। आग लगने से उसके घर में सारा सामान जलकर राख हो गया। उसने बताया कि घर में उसकी बेटी का सामान भी रखा हुआ था वो भी पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed