फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Host Haryana dominated the National Junior Fencing Competition

राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता में मेजबान हरियाणा का रहा दबदबा

Mon, 27 Dec 2021 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Host Haryana dominated the National Junior Fencing Competition
सोनीपत। गेटवे स्कूल में चल रही 29वीं राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। मेजबान हरियाणा के खिलाड़ियों ने तलवारबाजी के विभिन्न इवेंट में प्रथम स्थान पर रहते हुए स्वर्ण पदक जीते। देश के विभिन्न प्रदेशों से आए खिलाड़ियों ने भी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को अधिकारियों ने पदक पहनाकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

सोनीपत में पहली बार आयोजित राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से 559 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सभी खिलाड़ी 30 स्वर्ण, 30 रजत और 60 कांस्य पदक के लिए तलबारबाजी का हुनर दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में गजब का उत्साह बना हुआ है। इस दौरान एनआईएस पटियाला के कार्यकारी निदेशक राज सिंह बिश्नोई, हरियाणा के कला निदेशक संजय भसीन, हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं एमएनएस राई के प्राचार्य अशोक मोर, हरियाणा तलवारबाजी एसोसिएशन के प्रधान एनके सोलंकी, महासचिव सुरेखा, अश्वनी खत्री, कृष्ण कुमार, नागेश शिवानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह रहा परिणाम
जूनियर सेबर इवेंट (पुरुष वर्ग)
स्थान विजेता पदक
प्रथम अभय शिंदे, महाराष्ट्र स्वर्ण पदक
द्वितीय लसीराम, एसएससीबी रजत पदक
तृतीय प्रिंस, हरियाणा कांस्य पदक
चतुर्थ लक्ष्य, जम्मू कश्मीर कांस्य पदक
--
जूनियर ईपी इंवेट (महिला वर्ग)
प्रथम तनिष्का खत्री, हरियाणा स्वर्ण पदक
द्वितीय तनु गुलिया, हरियाणा रजत पदक
तृतीय अदित्री, कर्नाटक कांस्य पदक
चतुर्थ प्रज्ञा, मध्य प्रदेश कांस्य पदक
--
जूनियर फोइल इंवेट (पुरुष वर्ग)
प्रथम देव, हरियाणा स्वर्ण पदक
द्वितीय एस नीगथोबा, छत्तीसगढ़ रजत पदक
तृतीय कोसराम सिंह, छत्तीसगढ़ कांस्य पदक
चतुर्थ दिनेश, कर्नाटक कांस्य पदक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed