फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hope...Yamuna water will reach Rai and Livan; work on laying the pipeline will begin in the new year.

Sonipat News: उम्मीद...राई व लिवान में आएगा यमुना का पानी, नए साल में लाइन डालने का काम होगा शुरू

Thu, 01 Jan 2026 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 01 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Hope...Yamuna water will reach Rai and Livan; work on laying the pipeline will begin in the new year.
फोटो 04: सोनीपत के गांव लिवान में दबाई जा रही पेयजल लाइन के कार्य का निरीक्षण करते पार्षद पुनीत
सोनीपत। राई और लिवान गांव में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या दूर करने के लिए सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) जल्द धरातल पर अपना काम शुरू करेगा। नए साल में पेयजल लाइन डालने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

असावरपुर से राई गांव तक 300 एमएम की पाइप लाइन और राई से लिवान तक 250 एमएम की लाइन डाली जाएगी। पूरी परियोजना पर करीब 6.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पेयजल लाइन डालने व स्टोरेज टैंक निर्माण के लिए सितंबर में वर्क ऑर्डर जारी किया था।
विज्ञापन

पानी की लाइन दबाने का काम डेढ़ साल में पूरा होगा। इसके बाद राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के बूस्टिंग स्टेशन से दोनों गांवों में यमुना के पानी की आपूर्ति होगी। वर्तमान में राई व लिवान गांव में पेयजल संकट गहराया हुआ है। भूजल खराब होने की वजह से लोग पानी खरीदकर इस्तेमाल कर रहे हैं। 50 हजार से ज्यादा लोग 1800 टीडीएस तक का पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 से 40 मीटर पहुंचा भूमिगत जलस्तर

राई गांव व आसपास क्षेत्र में वर्ष 2003 के आसपास तेजी से औद्योगिक क्षेत्र बसाया गया था। इससे यहां ग्रामीणों के साथ बाहर से आकर रहने वाले लोगों की जनसंख्या भी तेजी से बढ़ने लगी थी। उद्योग स्थापित होने के साथ ही यहां भूमिगत जलस्तर भी कम होने लगा है। यहां भूमिगत जलस्तर 15 से 40 मीटर तक पहुंच गया है। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से पेयजल लाइन डालने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए 10 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री नायब सैनी से बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण के साथ 11,555 मीटर लंबी पाइपलाइन डालने की स्वीकृति प्रदान कराई थी।

छह किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन डाली जाएगी
यमुना के पास लगे रेनीवेल का पानी राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में पहुंच रहा है। एजुकेशन सिटी से गांव राई व लिवान तक पानी पहुंचाने के लिए एसएमडीए (सोनीपत मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी) की ओर से छह किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन डाली जाएगी। उसके बाद दोनों गांवों की हर गली में पेयजल लाइन डाली जाएगी। राई व लिवान में यमुना का पानी एकत्रित करने के लिए एक-एक बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा जहां पर पानी एकत्रित करने के बाद हर घर तक पानी पहुंचाया जाएगा।




एजुकेशन सिटी से गांव राई व लिवान तक लाइन दबाने व पानी स्टोरेज टैंक के निर्माण के लिए जल्द काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए सितंबर में वर्क ऑर्डर जारी किया गया था। जनवरी में लाइन दबाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

- राजीव गुप्ता, मुख्य अभियंता, सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed