फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hope raised to get rid of monkeys, tender floated after five months

Sonipat News: बंदरों से निजात की जगी आस, पांच माह बाद लगाया टेंडर

Thu, 23 Nov 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Hope raised to get rid of monkeys, tender floated after five months
फोटो 08. सोनीपत के सेक्टर-14 में मकान के बाहर घूम रहे बंदर। संवाद
सोनीपत। नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बंदरों के उत्पात से जल्द मुक्ति मिलने की संभावना जगी है। बंदरों के कारण बढ़ती लोगों की समस्या को देखते हुए नगर निगम ने वन विभाग से मंजूरी लेकर पांच माह बाद फिर से टेंडर लगाया है। शहर के पॉश इलाकों में बंदरों का आतंक होने की वजह से लोगों ने घरों में जाल तक लगवा रखे हैं। टेंडर होने पर बंदरों को पकड़कर यमुनानगर जिले के कलेसर के जंगलों में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम की तरफ से बंदर पकड़ने के लिए पहले ही टेंडर जारी किया गया था। नगर निगम की ओर से वेलकम को ऑपरेटिव सोसाइटी को एक बंदर पकड़ने के लिए 1800 रुपये दिए जा रहे थे। जून में बंदर पकड़ने का ठेका लेने वाली कंपनी के कारिंदों ने बंदरों को पकड़कर गढ़ी ब्राह्मणान स्थित एक कमरे के अंदर रखे पिंजरों में बंद कर दिया था। तब पांच बंदरों की भूख-प्यास से मौत हो गई थी। इसके बाद नगर निगम अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई करते हुए बंदरों को पकड़ने वाली एजेंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बंदरों से क्रूरता मामले में कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने सोसाइटी का टेंडर रद्द कर दिया था।
विज्ञापन

बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई बंद होने के बाद एक बार फिर से बंदरों से लोगों को परेशानी होने लगी है। बंदर प्रतिदिन चार से पांच व्यक्तियों को काट रहे हैं। बंदरों के डर से लोग अपने घरों की छत पर जाने से भी कतराने लगे हैं। बंदरों से बचने के लिए लोगों ने घरों की बालकनी और बरामदे में लोहे की जालियां लगवा रखी है। इसके साथ ही वह बंदरों को पकड़ने की मांग कर रहे थे। इस पर अब नगर निगम की ओर से नया टेंडर लगाया गया है। जल्द ही टेंडर आवंटित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में यहां सबसे ज्यादा परेशानी
सेक्टर 14-15, माॅडल टाउन, महलाना रोड, वार्ड नं. 1 व 2 में ज्यादा परेशानी है। यहां रहने वाले लोग बंदरों से बचने के लिए घरों के के चारों ओर जाल लगावा रखे हैं।

वर्जन
बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर लगाया गया है। टेंडर आवंटित होते ही बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद शहर के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इन बंदरों को पकड़कर कलेसर के जंगलों में छोड़ा जाएगा। -सतेंद्र दहिया, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम।

फोटो 08. सोनीपत के सेक्टर-14 में मकान के बाहर घूम रहे बंदर। संवाद

फोटो 08. सोनीपत के सेक्टर-14 में मकान के बाहर घूम रहे बंदर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed