फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hope of improvement in health services, increased facilities in hospital

Sonipat News: स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की आस, अस्पताल में बढ़े सुविधाएं

Tue, 13 Feb 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 13 Feb 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hope of improvement in health services, increased facilities in hospital
मनजीत, जीवन नगर
सोनीपत। प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल का अंतरिम बजट पेश करने जा रही है। बजट से लोगों को स्वास्थ्य क्षेत्र में विशेष सौगात मिलने की उम्मीद है। अंतरिम बजट के जरिए सरकार का प्रदेश के लोगों को लुभाने का पूरा प्रयास रहेगा। लोगों को सरकार से उम्मीद है कि सरकार मूलभूत जरूरतों के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बेहतर योजना लेकर आएगी। वर्तमान में सरकारी अस्पतालों में कई जरूरी सुविधाएं नहीं हैं, जिनसे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उपचार के अभाव में मरीजों को रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन


सरकार को अस्पताल में दवाइयों की पूर्ति करने के लिए ज्यादा बजट का प्रावधान करना चाहिए, जिससे इलाज कराने आए मरीजों को बाहर से महंगी दवाइयां ना लेनी पड़े। दवाइयों की काला बाजारी पर रोक लगानी चाहिए। दवाओं के अभाव में अस्पतालों में मरीजों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

मनजीत, जीवन नगर

---

सरकारी अस्पतालों में काफी समय से विशेषज्ञ न होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरकार से उम्मीद है कि सभी सरकारी संस्थानों में स्टाफ की कमी को पूरा करने का बजट में एलान करेगी। विशेषज्ञ न होने के कारण लोगों को निजी अस्पतालों में महंगे दामों पर इलाज कराना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल मल्होत्रा, सेक्टर-14


सभी सरकारी अस्पतालों एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड की सुविधा होनी चाहिए। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की कमी के चलते अल्ट्रासाउंड मशीन बंद पड़ी है। गर्भवती महिलाओं व अन्य मरीजों को निजी अस्पतालों में जाकर अपनी जांच करवानी पड़ती है। इसके लिए लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है।
ज्ञानसागर, खेवड़ा

सरकारी अस्पतालों में दैनिक आवश्यकता पूरी की जाए। लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर मिलना चाहिए। चिकित्सक ही नहीं बड़े स्तर पर पैरा मेडिकल स्टाफ की भी नियुक्ति करने का बजट में एलान करना चाहिए।

राकेश, टिकोला

लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए अत्याधुनिक मशीनों की खरीद करने का एलान किया जाना चाहिए। सरकार से उम्मीद है कि इस बार मरीजों की बेहतर जांच के लिए मशीनों की खरीद का बजट में एलान करेगी। मरीजों की सुविधा के लिए योजनाओं का विस्तार किया जाए।
प्रताप सिंह, पटेल नगर

 मनजीत, जीवन नगर

मनजीत, जीवन नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed