फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hope of getting prize money raised, certificates sought from players

Sonipat News: इनामी राशि मिलने की जगी आस, खिलाड़ियों से मांगे प्रमाणपत्र

Fri, 31 May 2024 05:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 31 May 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Hope of getting prize money raised, certificates sought from players
सोनीपत। लंबे समय से इनामी राशि का इंतजार कर रहे खिलाड़ियों को राहत देते हुए खेल विभाग ने खेल संबंधी प्रमाणपत्र मांगे हैं। खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र 3 जून तक जिला खेल विभाग के कार्यालय में जमा करने होंगे। इसके बाद इन्हें मुख्यालय भेजा जाएगा। विशेष बात यह है कि प्रमाणपत्र केवल पिछले साल गोवा में हुए राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से ही मांगे गए हैं।
विज्ञापन


गोवा में पिछले साल आयोजित 37 वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को आज तक इनामी राशि नहीं मिली है। इससे खिलाड़ियों में भी नाराजगी है। खिलाड़ी इनामी राशि के लिए बार-बार खेल विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल पाया था। खेल विभाग ने अब इनामी राशि मिलने का रास्ता साफ करते हुए खिलाड़ियों से प्रमाणपत्र मांगे हैं। खेल विभाग के इस कदम से खिलाड़ियों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


खेल अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों में जिले से भाग लेने वाले खिलाड़ियों के इनामी राशि के फार्म पहले ही जमा कराए जा चुके हैं। जिसके बाद अब खेल विभाग पंचकूला ने खिलाड़ियों से उनके खेल प्रमाणपत्र मांगे हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि फिलहाल केवल गोवा में हुए राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ी ही अपने प्रमाणपत्र जिला खेल विभाग के कार्यालय में जमा करवाएं। इसके लिए खिलाड़ियों को 3 जून तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed