फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hookah bar was running in the posh area Sector-15 market, police caught

पॉश इलाके सेक्टर-15 के बाजार में चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने पकड़ा

Wed, 28 Jul 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hookah bar was running in the posh area Sector-15 market, police caught
सेक्टर-15 में हुक्का बार से बरामद किए गए हुक्के, चिलम व पाइप। संवाद - फोटो : Sonipat
सेक्टर-27 थाना पुलिस ने शहर के पॉश इलाके सेक्टर-15 की मार्केट में अवैध रूप से चलाए जा रहे हुक्का बार पर रेड कर संचालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से निकोटिन फ्लेवर तंबाकू, हुक्का चिलम व पाइप बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी गांव जाहरी निवासी मनीष व गढ़ी सिसाना निवासी जोगेंद्र हैं। एक अन्य संचालक फाजिलपुर निवासी सुमित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सेक्टर-27 थाना में नियुक्त एसआई रोहताश सोमवार रात सेक्टर-14 में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि सेक्टर-15 मार्केट में हेलोविन कैफे के अंदर अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा है। बताया गया कि वहां ग्राहकों को खाना खिलाने के साथ ही बिना निकोटिन का हुक्का बताकर निकोटिन वाला तंबाकू हुक्के में पिलाते हैं। टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने बाहर होने की जानकारी दी। साथ ही तुरंत रेड करने को कहा। इस पर पुलिस टीम ने हुक्का बार पर रेड की। कैफे में कुछ युवक खाना खा रहे थे। वहीं हुक्का बार संचालक जाहरी का मनीष, फाजिलपुर का सुमित व उनका एक साथी गढ़ी सिसाना का जोगेंद्र हुक्का पी रहे थे। वे युवकों को हुक्का पीने के लिए कह रहे थे। पुलिस ने वहां से मनीष व जोगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। सुमित वहां से फरार हो गया। पुलिस को देखकर अन्य युवा भी वहां से भाग गए। पुलिस ने मौके से 115 ग्राम निकोटिन फ्लेवर तंबाकू, सात हुक्के, चार हुक्का चिलम व सात पाइप बरामद किए। तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रदेश में वर्ष 2010 से हुक्का बार बंद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन

दो माह से चला रहे थे हुक्का बार
जांच अधिकारी सतनारायण ने बताया कि आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में पता लगा कि वे हुक्का बार को दो माह से चला रहे थे। पुलिस टीम अब उनके साथी सुमित की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में फैल रहा नशे का जाल, लगातार पकड़े जा रहे हुक्का बार
जिले में नशे का जाल फैलने लगा है। लगातार हुक्का बार पकड़े जा रहे हैं। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने रविवार रात को ही मुरथल रोड पर हुक्का बार पकड़ा था। जहां पर शराब भी परोसी जा रही थी। वहीं 29 अप्रैल को पॉश इलाके सेक्टर-14 में टैटू की दुकान के अंदर हुक्का बार पकड़ा गया था। वहीं 17 नवंबर, 2020 को सेक्टर-15 ही हुक्का बार पकड़ा गया था।

वर्जन
पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि सेक्टर-15 में हुक्का बार चल रहा है। जिस पर तुरंत रेड की गई। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जमानत मिल गई।
- प्रवीन कुमार, थाना प्रभारी सेक्टर-27 सोनीपत

सेक्टर-15 में हुक्का बार चलाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद

सेक्टर-15 में हुक्का बार चलाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed