{"_id":"676f0a1867b1ee4f4e0bc307","slug":"honoured-for-winning-bronze-in-national-circle-kabaddi-competition-sonipat-news-c-199-1-sroh1009-127618-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नेशनल सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में कांस्य जीतने पर सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नेशनल सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में कांस्य जीतने पर सम्मान
Sat, 28 Dec 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
27जेएनडी32: प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का अकादमी में पहुंचने पर सम्मान करते हुए कोच। स्
जींद। महारानी लक्ष्मीबाई कन्या खेल अकादमी लुदाना में चंडीगढ़ में आयोजित नेशनल सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। अकादमी के मैनेजमेंट डायरेक्टर हरपाल सिंह नंबरदार ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर आशीर्वाद दिया। इसमें सुनैना खटकड़, निकिता खटकड़ व पिंकी खटकड़ को सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता 22 से 25 दिसंबर तक चली थी।
इस दौरान खेल अकादमी के कोच जगबीर सिंह ने बताया कि तीनों खिलाड़ी उनकी अकादमी से खेल प्रशिक्षण ले रही थीं। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की तरफ से तीनों ने कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेकर पदक जीता। शुक्रवार को अकादमी में पहुंचने पर इनको सम्मानित किया गया। जगबीर सिंह ने बताया कि सभी खिलाड़ियों की मेहनत के दम पर उनको यह पदक मिला है। इसी तरह से मेहनत करते रहें और अकादमी के साथ अपने मां-बाप का नाम रोशन करें।