{"_id":"605240858ebc3ec89440d753","slug":"honey-trap-two-lakh-rupees-in-the-name-of-filing-a-false-rape-case-sonipat-news-rtk600379485","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनी ट्रैप : झूठा दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने के नाम पर ऐंठे दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनी ट्रैप : झूठा दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने के नाम पर ऐंठे दो लाख रुपये
विज्ञापन
सोनीपत। झज्जर के रहने वाले एक व्यक्ति को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाकर उसके बेटे से दो लाख रुपये ऐंठने और अब दबाव डालकर और रुपये मांगने का मामला सामने आया है। व्यक्ति के बड़े बेटे ने मामले की शिकायत एसपी को दी है। एसपी के आदेश के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने दबाव देकर रुपये ऐंठने के आरोप में पांच महिलाओं समेत आठ नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक ने बताया कि उसके भाई से नकदी ओल्ड डीसी रोड पर ली गई थी। युवक का आरोप है कि महिलाएं व उनके पुरुष साथी लोगों को हनी ट्रैप में फंसाते हैं। इसके लिए सीधे सादे लोगों को टारगेट बनाया जाता है। उसने ऑडियो व वीडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को देकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
झज्जर के एक गांव निवासी युवक ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता रामपाल के खिलाफ सदर थाना क्षेत्र में 27 जुलाई, 2020 को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। महिला ने तब पुलिस को बताया था कि एक माह पहले उसकी पहचान रामपाल के साथ हुई थी। वह उसके घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने आरोप लगाया कि महिला एक गिरोह के रूप में काम करती है। उसके साथ चार अन्य महिलाएं और तीन पुरुष भी हैं। घटना के दिन आरोपी महिला ने उसके पिता को बुलाया था। जब वह उसके घर गए तो वहां पर दो अन्य महिलाओं ने उसके पिता को एक महिला के साथ कमरे में बंद कर दिया था। बाद में उन्हें पुलिस को पकड़वा दिया था। युवक ने बताया कि उसके पिता के पक्ष में गवाही देकर उन्हें छुड़वाने की एवज में महिलाओं ने उसके छोटे भाई से तीन लाख रुपये मांगे थे, जिसमें से दो लाख रुपये उन्हें ओल्ड डीसी रोड पर दे दिए थे। अब वह और रुपये मांग रही हैं। रुपये न देने पर उसके भाई को भी फंसाने की धमकी दे रही है। पुलिस ने पांच महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोपियों की ऑडियो व वीडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी
शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके भाई ने दो लाख रुपये देते हुए आरोपियों की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रखी है। साथ ही उनकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है, जिसमें वह रुपये मांगते हुए उसके पिता के पक्ष में गवाही देने की बात कह रहे हैं। एक आरोपी कृष्ण उसके भाई को तीन लाख रुपये खाते में डालने की बात भी कह रहा है।
विज्ञापन
युवक ने हनी ट्रैप में फंसाकर नकदी ऐंठने व और रुपये मांगने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रुपये ओल्ड डीसी रोड पर दिए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -
रोहताश सिंह, जांच अधिकारी, थाना सिविल लाइन सोनीपत