फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Home is just a dream for BPL families

Sonipat News: बीपीएल परिवारों का आशियाना सपना मात्र

Wed, 06 Aug 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 06 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Home is just a dream for BPL families
फोटो 13- सोनीपत के गांव ककरोई में बीपीएल परिवारों के लिए काटे गए प्लाॅटों में भरा दू​षित पानी व - फोटो : संवाद
सोनीपत। गांव ककरोई में बीपीएल परिवारों को वर्ष 2007 में महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत अपना आशियाना बनाने के लिए प्लॉट आवंटित किए गए थे मगर आज भी अधिकतर परिवार किराये के मकान में रहने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

यह प्लॉट निचले क्षेत्र में काटे गए हैं। पानी निकासी के अभाव में हर वर्ष मानसून में इन प्लॉटों में कई फीट पानी भर जाता है। मामले में आज तक न तो ग्राम पंचायत ने कोई सुध ली न ही प्रशासन दो कदम चल पाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सोमवार को नागरिक अधिकार मंच के नेतृत्व में लघु सचिवालय पर रोष जताकर उपायुक्त को ज्ञापन दिया। मंच के सदस्य अधिवक्ता श्रद्धानंद सोलंकी, सिलकराम मलिक के साथ ग्रामीण जयपाल, सावित्री, अनीता, बीरमति, अंग्रेजो, पूनम, निर्मला, ममता, शीला ने आरोप लगाया कि 223 बीपीएल परिवारों को 100-100 वर्ग गज के प्लॉट दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लॉट निचली जगह पर हैं। उनमें पानी निकासी, पेयजल, गलियों का निर्माण जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में पोल भी गलत तरीके से लगाए गए हैं। ऐसे में वे किराये के मकान में रहने के लिए मजबूर हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार शिकायत दे चुके हैं, मगर आज तक कोई सुधर नहीं हो पाया है।

उपायुक्त सुशील सारवान ने बीडीपीओ व पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता को जल्द बजट तैयार कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही सड़कें पक्की बनवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed