फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Holika Dahan done after puja, colors will fly today, people will be whipped

Sonipat News: पूजन के बाद किया होलिका दहन, आज उड़ेगा रंग गुलाल, पड़ेगी कोरड़े की मार

Mon, 25 Mar 2024 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 25 Mar 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan done after puja, colors will fly today, people will be whipped
सोनीपत। जिले में होली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर होलिका दहन किया। भद्रा का साया होने के कारण होलिका दहन को लेकर लोगों में असमंजस रहा। कई स्थानों पर भद्रा के पाताल में होने की अवधि में होलिका दहन किया गया तो कई स्थानों पर भद्रा का प्रभाव खत्म होने के बाद देर रात को होलिका दहन किया गया। इससे पूर्व महिलाओं ने होलिका पूजन कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। सोमवार को दुल्हेंडी पर हर वर्ग के लोग रंग-गुलाल उड़ाते हुए जमकर धमाल मचाएंगे और महिलाएं अपने देवरों पर कोरड़े बरसाएंगी।
विज्ञापन

होलिका पर्व को लेकर घरों में सुबह से ही विशेष तैयारियां शुरू हो गई थी। महिलाएं गीत गाती हुई विभिन्न स्थानों पर बनाई गई होलिका के पास गई और विधि-विधान से होलिका पूजन किया। बच्चों में भी होली पूजन को लेकर विशेष उमंग नजर आया। बच्चे गले में टॉफी, बिस्कुट, बेर व मेवे से बनी मालाएं पहने हुए थे। शहर में वेस्ट रामनगर, सेक्टर-23, गढ़ी घसीटा, गुड़ मंडी, राजेंद्र नगर, बड़ा बाजार, जटवाड़ा, महावीर काॅलोनी, नई अनाजमंडी, शिव नगर सहित अन्य स्थानों पर विधिवत होलिका पूजन किया गया। इसके बाद मंगल की कामना करते हुए होलिका दहन किया गया।
विज्ञापन

जिले के गोहाना, खरखौदा, राई व गन्नौर क्षेत्र में भी क्षेत्र वासियों ने उत्साह से होली पूजन किया। क्षेत्र वासियों ने होली पर्व पर होली में उपलों की मालाएं डाली। शाम के समय होलिका का दहन किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने अपनी मान्यता के अनुरूप मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस पर्व पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। इस पर्व पर श्रद्धालु दूर-दराज से अपने पैतृक स्थान पर पहुंचे और वहां अपनी पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हेंडी पर आज मचेगा धमाल
होली पर्व के बाद सोमवार को दुल्हेंडी पर जमकर धमाल मचेगा। लोग ढोलक की थाप पर गीत गाते हुए गली-मोहल्लों में जुलूस के रूप में जाकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले मिलेंगे। प्राचीन काल से चली आ रही परंपरा के अनुसार देवर जहां भाभियों को रंग लगाएंगे, वही भाभी भी उन पर कोरड़े बरसाएंगी। प्यार व उत्साह के प्रतीक दुल्हेंडी पर जहां रंग-गुलाल उड़ेगा, वहीं भाभियों का चेहरा रंग गुलाल से लाल होगा। दुल्हेंडी को लेकर बच्चों, युवक-युवतियों, महिलाओं, बुजुर्गों में विशेष उत्साह बना हुआ है।

नरेंद्र नगर में खेली बृज की लट्ठ मार होली
शिव मंदिर सुधार समिति नरेंद्र नगर के सदस्यों ने होलिका पूजन और होलिका दहन का आयोजन किया गया। इसमें नगरवासी सुबह से ही होली पूजन के लिए आने लगे थे। दोपहर दो बजे से मंदिर में फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बृज की लट्ठमार होली, फूलों वाली होली, राधा कृष्ण होली खेली गई। उसके बाद सभी होलिका दहन के लिए गए और शाम 6:20 बजे होलिका दहन किया गया। समिति की वरिष्ठ सदस्य आचार्य मनमोहन मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन विजय वर्मा, जोगिंद मोर, अनिल मिश्रा और संदीप गर्ग के प्रयासों से ही संभव हुआ है। महिला शक्ति की सदस्य पूनम गुप्ता के साथ महिलाओं ने लट्ठ मार होली का सुंदर चित्रण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed