फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Holi is not just a festival of colours, it is a symbol of social harmony: Arun

होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, सामाजिक समरसता का प्रतीक : अरुण

Mon, 02 Mar 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 02 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Holi is not just a festival of colours, it is a symbol of social harmony: Arun
मामचंद स्कूल में आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबो​धित करते समाजसेवी अरुण बंसल। स्रोत : आयोजक
सोनीपत। भाजपा नेता अरुण बंसल ने रविवार को विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर लोगों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुरथल स्थित श्रीश्री 1008 स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज के आश्रम में आयोजित होली मिलन समारोह में भाग लेकर संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता का प्रतीक है। मामचंद स्कूल में आयोजित हिंदू सम्मेलन में उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की एकजुटता ही भारत की शक्ति है। हम सभी को अपनी परंपराओं व मूल्यों के संरक्षण के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने सेक्टर-15 स्थित कम्युनिटी सेंटर, काठ मंडी स्थित अग्रसेन धर्मशाला, दिल्ली रोड स्थित पंजाबी बिरादरी एकता मंच की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में भी शिरकत की और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed