फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Holi festival is a symbol of brotherhood and harmony: Vice Chancellor

होली पर्व भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक : कुलपति

Tue, 03 Mar 2026 05:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 03 Mar 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
Holi festival is a symbol of brotherhood and harmony: Vice Chancellor
फोटो : सोनीपत के डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, राई में होली खेलते विद्यार्थी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, राई में होली को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. देविंदर सिंह ने की।
विद्यार्थियों ने कुलपति और कुलसचिव को होली का रंग लगाकर इसका शुभारंभ किया। कुलपति ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है। होली पर छोटे-मोटे गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने चाहिए। यह पर्व हमें सामाजिक समरसता और सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. डॉ. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि रंगों का यह उत्सव हमें नई उमंग, उत्साह और आनंद के साथ जीवन जीने का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे इस पर्व को मर्यादा एवं गरिमा के साथ मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कुलपति के ओएसडी ललित कुमार, निजी सचिव राजेश कुमार, डॉ. बलविंद्र कौर, डॉ. सुखविंद्र सिंह, डॉ. पारुल, डॉ. अमित गुलेरिया, डॉ. रामफूल व सुरक्षा सलाहकार सुधीर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed