फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hockey Haryana vice president sunil mailk arrested for rigging elections

हॉकी हरियाणा के चुनाव में धांधली के आरोप में उपाध्यक्ष सुनील मलिक गिरफ्तार

Sun, 17 Oct 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hockey Haryana vice president sunil mailk arrested for rigging elections
सोनीपत। हॉकी हरियाणा के चुनाव में धांधली के आरोप लगाए गए हैं। मुकदमा दर्ज करने के बाद सोनीपत की आर्थिक अपराध शाखा ने इस मामले में हॉकी हरियाणा के उपाध्यक्ष सुनील मलिक को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

मेवात हॉकी सचिव अनिल कुमार ने आरोप लगाया है कि हॉकी हरियाणा का चुनाव नियम अनुसार नहीं हुआ। इसमें मिलीभगत की गई। इसमें जिला कमेटी के सदस्यों को न तो चुनाव की कोई सूचना दी गई और न ही उन्हें वोटिंग ही करने दी गई। इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं किया गया। चुनाव में बोगस वोटिंग करवाई गई। इसी को लेकर डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार से लेकर पुलिस में शिकायत की गई है।
विज्ञापन

शनिवार को आर्थिक अपराध शाखा ने मामले में सुनील मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। सुनील की गिरफ्तारी पर हॉकी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने रोष जताया है। उन्होंने लघु सचिवालय परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर विकास, महिमा, अंतिम, मंजू, प्रीतम, सबाना, जीतपाल सहित काफी संख्या में खिलाड़ी एवं कोच मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सुनील मलिक पर आरोप है कि हॉकी हरियाणा के चुनाव में गड़बड़ी की गई। बिना पदाधिकारियों की जानकारी के गलत ढंग से वोटिंग करवाई गई। इस मामले में शिकायत आने पर केस दर्ज किया गया था। उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है।
- इंस्पेक्टर राजीव कुमार, प्रभारी, आर्थिक शाखा, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed