Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hit by a double whammy of cold and fog, vehicles crawled along in zero visibility.

Sonipat News: ठंड और कोहरे की दोहरी मार, शून्य दृश्यता में रेंगते रहे वाहन

Tue, 30 Dec 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 30 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hit by a double whammy of cold and fog, vehicles crawled along in zero visibility.
फोटो : 31: सोनीपत में रविवार रात साढे़ दस बजे नेशनल हाईवे-44 पर राई के पास छाए घने कोहरे में गु - फोटो : अ​ग्निवीर अतुल। स्रोत परिजन
सोनीपत। ठंड के साथ घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित करना शुरू कर दिया। रविवार रात करीब दस बजे ही गहरी धुंध छा गई थी, जिसने देर रात से लेकर सुबह तक यातायात व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया। हालात इतने खराब रहे कि दोपहर एक बजे कोहरे से राहत मिल सकी।
विज्ञापन


सोमवार तड़के स्थिति और गंभीर हो गई। सुबह छह बजे जहां दृश्यता शून्य थी तो सात बजे तक दृश्यता मात्र पांच मीटर रह गई, जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। आठ बजे तक दृश्यता बढ़कर करीब 20 मीटर तक पहुंची जबकि दस बजे के बाद यह 50 मीटर के आसपास दर्ज की गई। सीमित दृश्यता के चलते वाहन चालकों को लाइट जलाकर बेहद धीमी गति से सफर तय करना पड़ा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्गों पर हादसों से बचने के लिए वाहन कतार में चलते दिखे, जिससे आवागमन की रफ्तार पूरी तरह थम सी गई। दोपहर एक बजे सूर्य निकले और कोहरे से राहत मिली। रात आठ बजे से फिर से कोहरा छाना शुरू हो गया। कोहरे और ठंड की इस दोहरी मार का सबसे अधिक असर विद्यार्थियों और ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों पर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल, कॉलेज और कार्यालय जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड और प्रमुख चौराहों पर यात्री लंबे समय तक साधनों का इंतजार करते रहे, वहीं कई लोग देरी से अपने गंतव्य तक पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और भी चुनौतीपूर्ण रहे, जहां सडक़ों पर कोहरे के कारण वाहन चलाना जोखिम भरा बना रहा।



अधिकतम तापमान गिरा

मौसम विभाग के अनुसार जगदीशपुर केंद्र पर न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री और अधिकतम 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय करीब पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती शीत हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक 225 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।

रबी फसलों के लिए राहत, सब्जियों को खतरा

कृषि विशेषज्ञ के अनुसार यह मौसम रबी फसलों, विशेषकर गेहूं के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। ठंड और कोहरा गेहूं के फुटाव और दानों की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं। हालांकि, सब्जियों के लिए यह मौसम नुकसानदायक हो सकता है।




अभी शीतलहर का असर और बढ़ेगा। 30 दिसंबर को शीतलहर चलने की संभावना है। 31 दिसंबर व 1 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं 2 से 5 जनवरी के बीच उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवा के चलते रात के तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है।


- डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर

फोटो : 31: सोनीपत में रविवार रात साढे़ दस बजे नेशनल हाईवे-44 पर राई के पास छाए घने कोहरे में गु

फोटो : 31: सोनीपत में रविवार रात साढे़ दस बजे नेशनल हाईवे-44 पर राई के पास छाए घने कोहरे में गु- फोटो : अग्निवीर अतुल। स्रोत परिजन

फोटो : 31: सोनीपत में रविवार रात साढे़ दस बजे नेशनल हाईवे-44 पर राई के पास छाए घने कोहरे में गु

फोटो : 31: सोनीपत में रविवार रात साढे़ दस बजे नेशनल हाईवे-44 पर राई के पास छाए घने कोहरे में गु- फोटो : अग्निवीर अतुल। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed