फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   History sheeter was murdered for speaking indecently, three including a minor arrested

Sonipat News: अभद्रता से बोलने पर की थी हिस्ट्रीशीटर की हत्या, नाबालिग समेत तीन काबू

Wed, 30 Oct 2024 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 30 Oct 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
History sheeter was murdered for speaking indecently, three including a minor arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोहाना। क्राइम यूनिट सोनीपत की टीम ने गांव खानपुर कलां के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में नाबालिग समेत तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों का कहना है कि वह उनके साथ अभद्रता से बात करता था और अक्सर गाली देता था। इससे तंग आकर उन्होंने ईंट से हमला कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया और अन्य दो आरोपियों गांव खानपुर कलां निवासी केशव व अंकुश को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
गांव खानपुर निवासी सोनू ने 28 अक्तूबर को पुलिस को बताया था कि रविवार रात को उसका भाई मोनू उर्फ मूसा खानपुर कलां से बजाना रोड पर गांव के प्राथमिक पाठशाला के पास गया था। गाड़ी में आए युवकों ने पीट-पीटकर मोनू की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया था। अब सीआईए-1 की टीम ने आरोपियों केशव व अंकुश को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक नाबालिग का पकड़ा है।
विज्ञापन

आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि मोनू उनके साथ अभद्र भाषा में बात करता था। अक्सर गाली-गलौज करता था।इसके चलते ही वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने पुलिस को बताया है कि घटना के समय मोनू शराब पीकर आया था। अभद्रता से बात करने पर ईंटों से हमला कर उन्होंने उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
-गांव खानपुर कलां में युवक की हत्या करने के मामले में गांव के ही दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों ने पूछताछ में बताया कि मोनू गाली गलौज करता था। कई बार विरोध करने के बाद भी मोनू नहीं माना। जिसकी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया है।-इंस्पेक्टर मोहन सिंह, प्रभारी, थाना सदर, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed