फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   History of Guru narrated through Kirtan in Hola Mohalla Samagam

Sonipat News: होला मोहल्ला समागम में कीर्तन कर सुनाया गुरु का इतिहास

Mon, 25 Mar 2024 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 25 Mar 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
History of Guru narrated through Kirtan in Hola Mohalla Samagam
सोनीपत। गीता भवन चौक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में होला मोहल्ला समागम धूमधाम से मनाया गया। सिख जगत में इस त्योहार को कौमी त्योहार के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में ढाडी जत्था ज्ञानी जरनैल सिंह बैंस ने संगत को गुरु इतिहास सुनाया। गुरुद्वारा साहिब के महासचिव परमजीत सिंह ने संगत को बधाई दी और बताया कि होला मोहल्ला की शुरूआत वर्ष 1680 में किला आनंदगढ़ साहिब में गुरु गोविंद सिंह ने की थी। इसका उद्देश्य सिखों को तन, मन से मजबूत बनाते हुए उनमें वीरता का जज्बा जगाना रहा। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब में लंगर लगाए गए। इस दौरान प्रधान सरदार मोहन सिंह मनोचा, सह सचिव गुरप्रीत सिंह, उप प्रधान जरनैल सिंह, गुरिंदर सिंह, अरविंदर सिंह, गुरजीत सिंह, रबिंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed