{"_id":"65df8fb0f0e504e7ec0bd4c4","slug":"history-is-a-medium-to-know-the-journey-of-human-development-prof-neelam-malik-sonipat-news-c-197-1-snp1003-114548-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतिहास मानव की विकास यात्रा को जानने का माध्यम : प्रो. नीलम मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इतिहास मानव की विकास यात्रा को जानने का माध्यम : प्रो. नीलम मलिक
Thu, 29 Feb 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 29 Feb 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में बुधवार को इतिहास और पुरातत्व विभाग की तरफ हरियाणा साहित्य और संस्कृति अकादमी के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी ''युग-युगों से हरियाणा'' का समापन हो गया है। विशिष्ट अतिथि कुलसचिव प्रो. नीलम मलिक ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
कुलसचिव प्रो. नीलम मलिक ने कहा कि इतिहास मानव की विकास यात्रा को जानने का माध्यम है। साथ ही इससे भविष्य की विकास योजनाओं को तैयार करने में भी मदद मिलती है। उन्होंने छात्राओं को अपनी सभ्यता और ऐतिहासिक धरोहर को संजोकर रखने के लिए प्रेरित किया। प्रदर्शनी का संयोजन इतिहास और पुरातत्व विभाग की अध्यक्ष डॉ. अर्चना मलिक ने किया। इस अवसर पर डॉ. पिंकी, डॉ. मोनिका, डॉ. शीतल व डॉ. सुमेर सहित अन्य उपस्थित रहे।