फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hindus should unite and work for the country and religion: Togadia

एकजुट होकर देश और धर्म के लिए काम करे हिंदू : तोगड़िया

Thu, 23 Nov 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hindus should unite and work for the country and religion: Togadia
फोटो 40- सोनीपत के बाबा तराना रोड ​स्थित एए एजुकेशन सेंटर में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते डॉ.
सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हम हिंदुओं को एकत्रित होकर अपने देश व धर्म के लिए काम करना चाहिए। हिंदू धर्म ही एकमात्र ऐसा धर्म है जो वसुधैव कुटुम्बकम की बात करता है। बाकी सभी लोग तलवार के बल पर धर्म परिवर्तन करते आए हैं। केवल हिंदू राष्ट्र व हिंदू धर्म ही प्रेम, भाईचारे व आपसी सहयोग का पाठ पढ़ाता है। यह बातें उन्होंने बुधवार को बाबा तराना रोड स्थित एए एजुकेशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

डॉ. प्रवीण तोगड़िया का सोनीपत पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने महलाना रोड स्थित शिक्षण संस्थान, बाबा तराना रोड पसरिजा भवन स्थित एए एजुकेशन सेंटर सहित शहर में अन्य कई स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की और हिंदू समाज को एकत्रित होकर देश व धर्म के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया। बाबा तराना रोड स्थित सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम में ओजस्विनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनी, प्रदेश सह संगठन मंत्री रामानंद, प्रदेश महामंत्री डॉ. मुकेश कुमार, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मेधावी रंजन, प्रचार प्रसार अधिकारी विनोद कुमार वेदालंकार, अजय गहलोत, सुखबीर सैनी, राजेश दहिया, नरेंद्र कुंडली सहित अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

वहीं शिव शक्ति स्कूल में पहुंचने डॉ. प्रवीण तोगड़िया का जोरदार स्वागत किया गया। वहां पर करणी सेना के संगठन मंत्री दीपक चौहान ने उनका अभिवादन किया। इस दौरान बजरंग दल से नीटू खत्री, मुकेश कुमार, अंकुर, मंजीत तिहाड़, सतीश जांगड़ा, सिद्धार्थ, विक्रम मौजूद रहे। तोगड़िया ने कहा कि ज्यादातर स्थानों पर हनुमान चालीसा केंद्र बनाने होंगे। जिससे हिंदू जागरूक और एक हो सके।

फोटो 40- सोनीपत के बाबा तराना रोड स्थित एए एजुकेशन सेंटर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते डॉ.

फोटो 40- सोनीपत के बाबा तराना रोड स्थित एए एजुकेशन सेंटर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते डॉ.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed